Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • An Action Hero: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी फिल्म, जाने 9वें दिन की कमाई

An Action Hero: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी फिल्म, जाने 9वें दिन की कमाई

मुंबई: An Action Hero: आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों के चलते खूब सुर्खियों में रहते हैं। अभिनेता की फिल्म चॉइस के चलते दर्शक उनकी मूवी को देखना बेहद पसंद करते हैं। वहीं बीते दिनों अभिनेता की फिल्म An Action Hero रिलीज हो चुकी है। आयुष्मान पहली बार बड़ी स्क्रीन पर एक्शन करते हुए दिखे। आइए जानते […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 12, 2022 20:03:29 IST

मुंबई: An Action Hero: आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों के चलते खूब सुर्खियों में रहते हैं। अभिनेता की फिल्म चॉइस के चलते दर्शक उनकी मूवी को देखना बेहद पसंद करते हैं। वहीं बीते दिनों अभिनेता की फिल्म An Action Hero रिलीज हो चुकी है। आयुष्मान पहली बार बड़ी स्क्रीन पर एक्शन करते हुए दिखे। आइए जानते हैं फिल्म का दूसरे रविवार का कलेक्शन।

फिल्म की कमाई

आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की फिल्म 2 दिसंबर 2022 (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। एन एक्शन हीरो’ ने 9वें दिन 0.55 करोड़ रुपए की कमाई की। इस तरह से फिल्म की कमाई बहुत कम है। दिन-प्रतिदिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है।

क्या है फिल्म की कहानी ?

फिल्म की कहानी जितनी सिंपल लगती है, उतनी हैं नहीं। दरअसल फिल्म में आयुष्मान सुपरस्टार और यूथ आइकन मानव का किरदार निभा रहे हैं, जिसके पास दुनियाभर का स्टारडम और पैसा है। उसकी जिंदगी में फिर एक ऐसा मोड़ आता है कि उन्हें सब कुछ छोड़ना पड़ता है। जब मानव (आयुष्मान खुराना) हरियाणा में फिल्म की शूटिंग कर रहा होता है। उसी दौरान लड़ाई-झगड़े हो रहे होते हैं तभी उसके हाथों इलाके के बाहुबली और नेता भूरा (जयदीप अहलावत) के दबंग भाई विकी की हत्या हो जाती है। IMDb एक काफी फेमस अंतराष्ट्रीय Movies Rating Website है, जिसमें मूवीज, वेब सीरीज, टीवी शो को रेटिंग दी जाती है। कोई भी User IMDb Website पर जाकर फिल्म को रेटिंग नही दे सकता है उसके लिए पहले उसे IMDb Website पर अपना एकाउंट बनाना जरुरी होता है।

मानव को बड़ी मुश्किलों के बाद कोर्ट से राहत मिलती है। जिसके बाद आयुष्मान चार्टर प्लेन से लंदन भाग जाता है।मगर यहीं से आयुष्मान की जिंदगी बदल जाती है। हरियाणा में भाई की मौत का बदला लेने को तड़प रहा भूरा भी मानव के पीछे पड़ जाता है। भूरा का बस एक ही लक्ष्य है, मानव को अपने हाथों से मार डालना। एक समय ऐसा था जब मानव देश का हीरो था, आज उसे अपने ही देश में आरोपी और भगोड़ा साबित कर दिया जाता है। मानव के खिलाफ पूरा देश हो जाता है अब ऐसे में एक्शन हीर क्या करेगा? ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

 

Chandigarh University MMS: बाथरूम में छात्राओं का वीडियो बनाने वाली लड़की कौन है? जानिए मामले से जुड़ी हर बात

Mohali MMS Scandal: पुलिस का बड़ा खुलासा- आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना ही वीडियो बनाया, किसी और का नहीं