Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • नाना बने अनिल कपूर की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं, शेयर की नाती संग तस्वीर

नाना बने अनिल कपूर की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं, शेयर की नाती संग तस्वीर

मुंबई: सोनम कपूर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही सोनम ने बेटे को जन्म दिया। ये किलकारी शादी के चार साल बाद सोनम के घर गूंजी है। उनके बेटे के आने से पूरी कपूर फैमिली बेहद खुश हैं। हाल ही में नाना बने अनिल कपूर ने अपने नाती के लिए […]

kapoor family
inkhbar News
  • Last Updated: September 27, 2022 20:35:59 IST

मुंबई: सोनम कपूर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही सोनम ने बेटे को जन्म दिया। ये किलकारी शादी के चार साल बाद सोनम के घर गूंजी है। उनके बेटे के आने से पूरी कपूर फैमिली बेहद खुश हैं। हाल ही में नाना बने अनिल कपूर ने अपने नाती के लिए ग्रैंड नामकरण का फंक्शन रखा था। वहीं सोनम और आनंद आहूजा ने बेटे की पहली झलक शेयर की। अब नाना अनिल कपूर ने भी नाती संग अपनी तस्वीर शेयर की है।

शेयर की फैमिली फोटोज

दरअसल, मंगलवार को अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का जन्मदिन है। इस मौके पर अनिल कपूर ने एक फैमिली फोटो साझा की है, जिसमें उनकी मां निर्मल, सोनम, आनंद और उनका बेटा वायु कपूर आहूजा साथ में नजर आ रहे हैं।

Sonam Kapoor, Anil Kapoor share another pic of son Vayu Kapoor Ahuja, Instagram

फैंस को दी गुड न्यूज़

सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के जन्म के बारे में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के एक निजी अस्पताल में सोनम की डिलीवरी हुई और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इंस्ट्राग्राम पर एक स्टेटमेंट साझा किया है। इसमें लिखा है- 20.08.2022 को हमने अपने सुंदर बच्चे का वेलकम किया। सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को हमारा धन्यावाद, जिन्होंने इस जर्नी में हमारा साथ निभाया। यह केवल शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदलने वाला है।

सोनम और आनंद की शादी

एक्ट्रेस की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी । शादी के बाद से ही सोनम फिल्मों से दूर फैमिली टाइम स्पेंड कर रही है। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘सोनम द जोया फैक्टर’ में देखा गया था।

 

Raid On PFI: मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, PFI देश के दुश्मन और अलकायदा की परछाई है