Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • साउथ सिनेमा में एक और कपल शादी के लिए तैयार, जल्द बजेगी शहनाई

साउथ सिनेमा में एक और कपल शादी के लिए तैयार, जल्द बजेगी शहनाई

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री कीर्ति सुरेश जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस महीने की शुरुआत में कीर्ति ने सोशल मीडिया पर अपने और एंटनी के रिश्ते को लेकर ऐलान किया था।

Actress keerthy Suresh Marriage
inkhbar News
  • Last Updated: November 30, 2024 18:11:13 IST

नई दिल्ली: साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री कीर्ति सुरेश जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कीर्ति ने खुद इस बात की अनाउंसमेंट करते हुए बताया कि वह दिसंबर 2024 में अपने 15 साल पुराने बॉयफ्रेंड एंटनी थैटिल के साथ शादी करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया की उनकी शादी गोवा में होगी। हाल ही में कीर्ति अपने परिवार के साथ तिरुपति मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने पपराज़ी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगले महीने मेरी शादी है। मैं भगवान के दर्शन के लिए आई हूं और हमारी शादी गोवा में होगी।

कौन है एंटनी थैटिल?

इस महीने की शुरुआत में कीर्ति ने सोशल मीडिया पर अपने और एंटनी के रिश्ते को लेकर ऐलान किया था। उन्होंने एंटनी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था 15 साल और गिनती जारी है. बता दें थैटिल दुबई के एक सक्सेसफुल बिज़नेस मैन हैं और कोच्चि में रिसॉर्ट्स की एक बिजनेस चेन के मालिक हैं। इसके अलावा चेन्नई में भी उनके कई बिज़नेस रजिस्टरड हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

बेबी जॉन में आएंगी नज़र

बता दें कीर्ति सुरेश, अभिनेता मेनका सुरेश और जी सुरेश कुमार की बेटी हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। बाद में उन्होंने फिल्म गीतांजलि से मुख्य अभिनेत्री के रूप में डेब्यू किया। कीर्ति अब बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही हैं। वह वरुण धवन के साथ फिल्म बेबी जॉन में नजर आएंगी। जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते दिखाई देंगे। बेबी जॉन 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: Washing Machine का शख्स ने किया ऐसा इस्तेमाल, वीडियो देखकर फटी रह जाएंगी आँखें