Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • तस्वीर में दिखी अनुष्का और विराट की जबरदस्त केमिस्ट्री, देखें तस्वीर

तस्वीर में दिखी अनुष्का और विराट की जबरदस्त केमिस्ट्री, देखें तस्वीर

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीर खूब सुर्खियां बटोरती है। हाल ही में कपल ने मुंबई के एक फैशन इवेंट में शिरकत की। इस इवेंट में एक्ट्रेस क्लासी लुक […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 31, 2023 19:42:10 IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीर खूब सुर्खियां बटोरती है। हाल ही में कपल ने मुंबई के एक फैशन इवेंट में शिरकत की। इस इवेंट में एक्ट्रेस क्लासी लुक में नजर आईं। वहीं विराट कोहली ने भी अपने डैशिंग लुक से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

कपल का फोटोशूट

इस फैशन इवेंट में अनुष्का शर्मा यैलो कलर की बेहद प्यारी ड्रेस में दिखाई दी। वहीं विराट कोहली सूट-बूट में नजर आए। अनुष्का शर्मा को देखकर हर कोई चौंक गया है। एक बेटी की माँ होने के बावजूद उन्होंने अपने फिगर को पूरी तरह से मेंटेन कर रखा है। जैसे ही कपल की इवेंट में एंट्री हुई हर किसी की नजर उन्हीं पर थी। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं। फैंस भी कपल की तस्वीर पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

अनुष्का और विराट की शादी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। अपनी शादी में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रह थी। वहीं विराट कोहली भी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। कपल 11 दिसंबर 2017 को इटली में करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में शानदार रिसेप्शन भी दिया था, जहां तमाम हस्तियां भी पहुंची। विराट और अनुष्का की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं।

3 साल के ब्रेक के बाद पर्दे पर वापसी

तीन साल के ब्रेक के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ से पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस मूवी में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी का रोल प्ले करने वाली है। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ली है। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस किरदार में खुद को ढालने की बहुत तैयारी की थी, जिसकी तस्वीरें वो अक्सर ही सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार