Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अनुष्का ने विराट को समझाए गली क्रिकेट के रूल्स, आप भी जानें ये नियम

अनुष्का ने विराट को समझाए गली क्रिकेट के रूल्स, आप भी जानें ये नियम

मुंबई: बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया में मशहूर जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हमेशा अपने फैंस को सरप्राइज देने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते है। वहीं हाल ही में दोनों ने अपने फैंस को एक ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसे देखकर उनके फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें अनुष्का ने […]

Virat Anushka Viral Video
inkhbar News
  • Last Updated: October 2, 2024 22:25:32 IST

मुंबई: बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया में मशहूर जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हमेशा अपने फैंस को सरप्राइज देने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते है। वहीं हाल ही में दोनों ने अपने फैंस को एक ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसे देखकर उनके फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें अनुष्का ने विराट को एक क्रिकेट चैलेंज दिया, जिसमें वह अपने पति को हराने की कोशिश कर रही थीं।

अनुष्का के क्रिकेट रूल्स

अनुष्का और विराट ने एक स्पोर्ट्सवेयर ब्रांड के लिए प्रमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों एक-दूसरे को क्रिकेट में चेलेंज देते हुए नजर आ रहे है. वहीं वीडियो में अनुष्का ने विराट को कुछ मजेदार क्रिकेट के रूल्स बताए, जिनका पालन करना उन्हें मुश्किल लगा। उन्होंने विराट से कहा कि अगर वह उन्हें क्रिकेट में हराना चाहते हैं, तो कुछ रूल्स का ध्यान रखना होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का हो गई आउट

अनुष्का ने बताया, रूल नंबर वन: अगर तुम तीन बार बॉल मिस करोगे तो आउट हो जाओगे। रूल नंबर 2: अगर बॉल तुम्हारी बॉडी पर तीन बार लगी तो भी आउट हो जाओगे। रूल नंबर 3: अगर तुम बुरा मुंह बनाते हो तो भी आउट। इसके बाद अनुष्का की ये बातें सुनकर विराट ने हंसते हुए अनुष्का को रोक दिया और खेल की शुरुआत करने के लिए कहा। वहीं खेल की शुरुआत में विराट कोहली ने पहले दो बॉल में ही अनुष्का को आउट कर दिया।

वहीं जब अनुष्का की बारी आई, तो उन्होंने विराट पर तेज गेंदबाजी शुरू कर दी। खेल के बीच में ही अनुष्का ने नए रूल भी जोड़ दिए, जिससे विराट थोड़े नाराज होकर खेल को बीच में छोड़ने का फैसला करते हैं। वहीं ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और लोग इसपर जमकर प्यार बरसा रहे है.

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने इस अभिनेत्री को जान से मारने की कोशिश की थी ?