Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अनुष्का और विराट के इस तस्वीर से नाखुश हैं लोग, देखें ये फोटो

अनुष्का और विराट के इस तस्वीर से नाखुश हैं लोग, देखें ये फोटो

मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आए दिन चर्चा में बने रहते है। कुछ समय पहले मुंबई के आलीबाग में कपल ने एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। आपको बता दें, इस प्रॉपर्टी को सुजैन खान ने डिजाइन किया है। इस दौरान उनके घर की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई […]

virat and anushka sharma
inkhbar News
  • Last Updated: November 26, 2022 19:26:06 IST

मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आए दिन चर्चा में बने रहते है। कुछ समय पहले मुंबई के आलीबाग में कपल ने एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। आपको बता दें, इस प्रॉपर्टी को सुजैन खान ने डिजाइन किया है। इस दौरान उनके घर की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वहीं अब दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दरअसल कपल ने ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स दोनों से थोड़ा नाखुश नजर आ रहे हैं।

वायरल हुई तस्वीर

कुछ दिनों से विराट और अनुष्का की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है, जिसमें कपल अपने किचन में दिख रहे हैं। इस वायरल तस्वीर में विराट बर्तन धोते नजर आ रहे हैं, वहीं अनुष्का उन्हें प्यार से गले लगाए हुई दिख रही हैं। वैसे तो दोनों साथ में बेहद क्यूट लग रहे हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद भी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग दोनों से नाखुश नजर आए। एक यूजर ने लिखा- किचन इतना गंदा क्यों है? वहीं एक ने लिखा- किचन तो बहुत गंदा है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

Inkhabar

इतनी संपत्ति के मालिक है अनुष्का और विराट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के पास कई संपत्तियां हैंl वहीं विराट कोहली के पास कहीं आलीशान गाड़ियां हैंl दोनों अपने अपने फील्ड में अव्वल है। वहीं गोल्डन एरा के सुपर स्टार रहे किशोर कुमार के जुहू वाले घर को रेस्टोरेंट बनाने की खबरें तेजी से फैल रही है। ये रेस्टोरेंट और कोई नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की बदौलत बनने जा रहा है। दरअसल हाल ही में क्रिकेकर विराट कोहली ने किशोर कुमार के जुहू वाले बंग्ले का एक बड़ा भाग किराए पर लिया था।

3 साल के ब्रेक के बाद पर्दे पर वापसी

तीन साल के ब्रेक के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस से पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस मूवी में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी का रोल प्ले करने वाली है। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ली है. हालांकि, एक्ट्रेस एक महीने से इस किरदार में खुद को ढालने की तैयारी कर रही थी, जिसकी तस्वीरें वो अक्सर ही सोशल मीडिया में शेयर पर फैंस के साथ करती रहती थी।

 

Suryakumar Yadav: आईसीसी ने जारी की ताजा टी-20, सूर्यकुमार नंबर 1 पर काबिज

Ravindra Jadeja: भारत को बड़ा झटका, बांग्लादेश दौरे से बाहर हुए रवींद्र जडेजा