Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • उत्तराखंड पहुंचे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, नील करोली बाबा के आश्रम पहुंचकर किए दर्शन

उत्तराखंड पहुंचे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, नील करोली बाबा के आश्रम पहुंचकर किए दर्शन

मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्ख़ियों में रहते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के साथ उत्तराखंड पहुंचे हैं। दोनों उत्तराखंड में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ख़बरों की मानें तो अनुष्का […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 19, 2022 20:12:40 IST

मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्ख़ियों में रहते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के साथ उत्तराखंड पहुंचे हैं। दोनों उत्तराखंड में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ख़बरों की मानें तो अनुष्का और विराट ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंच कर हनुमान जी के दर्शन भी किए। इसके अलावा दोनों नैनीताल के कैंचीधाम भी गए। आपको बता दें, अनुष्का और विराट समय मिलने पर नीम करोली बाबा के आश्रम जरूर जाते हैं।

हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे कपल

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली उत्तराखंड में रिलीजियस टूर पर पहुंचे हैं। दोनों को कुछ दिन पहले साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।वहीं दोनों ककड़ी घाट पर स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम पर भी पहुंचे। दोनों ने वहां जाकर हनुमान जी के मंदिर के सामने माथा भी टेका। विराट और अनुष्का नीम करोली बाबा को बहुत मानते हैं इसलिए दोनों समय मिलने पर आश्रम जरूर जाते हैं।

कौन हैं नीम करोली बाबा?

आपको बता दें, नीम करोली बाबा देश के बड़े संतो में से एक है। उनके भक्त उन्हें बहुत मानते हैं। उत्तराखंड के ककड़ी धाम स्थित उनके आश्रम में देश विदेश से लोग उनके दर्शन करने पहुंचते हैं। आपको बता दें, पीएम मोदी समेत एप्पल के फाउंडर स्टीव जाब्स और हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया राबर्ट्स भी बाबा के भक्त है। नीम करोली बाबा हनुमान जी के उपासक थे। उनके भक्त का कहना है कि वो हनुमान जी का रूप है। हालांकि नीम करोली बाबा आज इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनके भक्तों आज भी उन्हें याद करते हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव