Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Archana Gautam का प्रियंका गांधी के PA के खिलाफ बड़ा एक्शन! पुलिस को दी लिखित शिकायत

Archana Gautam का प्रियंका गांधी के PA के खिलाफ बड़ा एक्शन! पुलिस को दी लिखित शिकायत

मुंबई: बिग बॉस-16 में अर्चना गौतम ने अपने देसी अंदाज से सबका दिल जीत लिया था। यही वजह है कि आज वो ‘एंटरटेनमेंट क्वीन’ के नाम से मशहूर हो गई हैं। बिग बॉस-16 में अर्चना बड़े-बड़े सेलेब्स से पंगा लेते हुई नजर आईं। उन्होंने अपने बेबाक अंदाज से बिग बॉस-16 की टीआरपी बढ़ाने में योगदान […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 4, 2023 17:04:49 IST

मुंबई: बिग बॉस-16 में अर्चना गौतम ने अपने देसी अंदाज से सबका दिल जीत लिया था। यही वजह है कि आज वो ‘एंटरटेनमेंट क्वीन’ के नाम से मशहूर हो गई हैं। बिग बॉस-16 में अर्चना बड़े-बड़े सेलेब्स से पंगा लेते हुई नजर आईं। उन्होंने अपने बेबाक अंदाज से बिग बॉस-16 की टीआरपी बढ़ाने में योगदान दिया। वहीं शो में अर्चना के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल वक्त तब आया था जब उन्हें बीच शो से बाहर कर दिया गया था। दरअसल, अर्चना को शो में कई बार दीदी बोलते हुए सुना गया था। जिसके बाद शिव ठाकरे ने इसे लेकर उनका मजाक उड़ाया था और गुस्से में अर्चना ने उनका गला पकड़ लिया था।

अब शो से बाहर निकलने के बाद अर्चना ने अपनी राजनीतिक जर्नी फिर से शुरू कर दी है। इसके अलावा अर्चना ने कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के पर्सनल सेक्रेटरी संदीप सिंह पर कई आरोप लगाए थे और कहा था कि उन्हें संदीप सिंह से धमकी भी मिली है। इसके बाद अर्चना के पिता ने कहा था कि उनकी बेटी की जान खतरे में है। खबर आ रही है कि अर्चना के पापा ने संदीप सिंह के खिलाफ पुलिस में तहरीर देते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।

पुलिस स्टेशन पहुंचे अर्चना के पिता

बिग बॉस फेम अर्चना गौतम के पिता ने प्रियंका गांधी के पीए पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने अपनी लिखित शिकायत मे कहा कि संदीप सिंह ने उनकी बेटी को जातिसूचक शब्द कहे हैं और धमकी भी दी है। इसे लेकर अर्चना के पिता ने बेटी की जान को खतरा बताते हुए एसएसपी मेरठ को पत्र लिखकर सुरक्षा की भी मांग की।

निजी सचिव पर अर्चना ने लगाया आरोप

हाल ही में, अर्चना फेसबुक पर लाइव आई थी। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर आरोप लगाया था। एक्ट्रेस का कहना है कि प्रियंका के निजी सचिव ने उन्हें धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर वह ज्यादा बोलेंगी तो वह उन्हें जेल में बंद कर देंगे। निजी सचिव संदीप सिंह के इस व्यव्हार के बारे में अर्चना ने फेसबुक लाइव पर चर्चा की। अर्चना का कहना है कि निजी सचिव संदीप प्रियंका को किसी से मिलने तक नहीं देते है। उन्हें भी प्रियंका से मिलने में एक साल का समय लग गया था। अर्चना का गौतम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार