Arjun Kapoor Birthday: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। 2024 में ब्रेकअप के बाद अब इन दोनों के बीच दोबारा रिश्ते की गर्माहट महसूस की जा रही है। मलाइका ने हाल ही में अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन की एक पुरानी वेकेशन वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए उन्हें ‘हैप्पी बर्थडे’ विश किया। इस पोस्ट में उन्होंने शैम्पेन ग्लास और सफेद दिल वाला इमोजी भी जोड़ा, जो कहीं न कहीं पुराने प्यार की ओर इशारा करता है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल मलाइका ने अर्जुन का बर्थडे पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया था, लेकिन इस बार उनकी यह भावनात्मक प्रतिक्रिया कई सवाल खड़े कर रही है।
ब्रेकअप के बाद आई नजदीकियां
इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले अर्जुन कपूर ने भी मलाइका की इंस्टाग्राम तस्वीरों को लाइक किया था। ब्रेकअप के बाद दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए थे, ऐसे में अचानक से आई यह नजदीकियां फैंस के लिए हैरानी का सबब बन गई हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर ने लगभग 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। 2024 में दोनों का ब्रेकअप हुआ और अर्जुन ने एक इवेंट के दौरान खुद को सिंगल बताते हुए कहा था, “अभी सिंगल हूं मैं, रिलैक्स।” इसके जवाब में मलाइका ने भी कहा था कि वे अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर पब्लिक में कुछ कहने से परहेज करती हैं।
रिश्ते या ब्रेकअप पर खुलकर कभी चर्चा नहीं की
हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते या ब्रेकअप पर खुलकर कभी चर्चा नहीं की, लेकिन अब सोशल मीडिया पर दिख रही यह हलचल संकेत दे रही है कि शायद दोनों के बीच फिर से कुछ खास चल रहा है। क्या ये पुराना प्यार फिर से लौट रहा है? फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन फैंस जरूर उम्मीद लगाए बैठे हैं कि बॉलीवुड की यह जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आए।