Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • हेरा फेरी 3 से कार्तिक आर्यन हुए आउट, परेश रावल दी जानकारी, जानें किसने किया रिप्लेस?

हेरा फेरी 3 से कार्तिक आर्यन हुए आउट, परेश रावल दी जानकारी, जानें किसने किया रिप्लेस?

फैंस के बीच "हेरा फेरी 3" को लेकर लंबे समय से एक्साइटमेंट बनी हुई है। बीते दिनों जब खबरें आईं कि अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को लिया गया है, तो फैंस मायूस हो गए थे। हालांकि अब परेश रावल ने इस पर सफाई दी है। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि कार्तिक आर्यन फिल्म में राजू के किरदार के लिए नहीं थे, बल्कि उनका किरदार अलग था।

Karthik Aryan out of Hera Pheri 3, Paresh Rawal
inkhbar News
  • Last Updated: February 24, 2025 11:41:53 IST

मुंबई: फैंस के बीच “हेरा फेरी 3” को लेकर लंबे समय से एक्साइटमेंट बनी हुई है। यह सिर्फ एक कॉमेडी फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशन है, जिसने इंडस्ट्री में कॉमेडी फिल्मों का ट्रेंड बदल दिया था। पहली दो फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और अब तीसरे पार्ट का इंतजार जोरों पर है। कास्टिंग को लेकर समय-समय पर कई चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन अब परेश रावल ने फिल्म से जुड़े अहम खुलासे किए हैं।

कार्तिक आर्यन फिल्म से हुए बाहर

बीते दिनों जब खबरें आईं कि अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को लिया गया है, तो फैंस मायूस हो गए थे। हालांकि अब परेश रावल ने इस पर सफाई दी है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार कभी भी फिल्म से बाहर नहीं हुए थे। परेश रावल ने कहा, “पहले जो कहानी बनाई गई थी, वह अलग थी। उस समय कार्तिक को फिल्म में लिया गया था, लेकिन अक्षय भी उसी का हिस्सा थे। मगर अब फिल्म की कहानी पूरी तरह बदल गई है और इसे प्रियदर्शन बना रहे हैं।”

उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि कार्तिक आर्यन फिल्म में राजू के किरदार के लिए नहीं थे, बल्कि उनका किरदार अलग था। लेकिन अब उस कहानी को पूरी तरह ड्रॉप कर दिया गया है और फिल्म में वही पुरानी स्टारकास्ट बरकरार रहेगी।

तिकड़ी मचाएगी धमाल

फिल्म के डायरेक्शन की कमान प्रियदर्शन को सौंपी गई है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ही फिल्म का हिस्सा होगी। अक्षय कुमार के जन्मदिन पर खुद प्रियदर्शन ने फिल्म की आधिकारिक पुष्टि की थी, जिससे फैंस की खुशी दोगुनी हो गई। अब जब फिल्म की कास्ट कंफर्म हो गई है, फैंस को “हेरा फेरी 3” का बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढ़ें: चाकू लगने के बाद करीना और करिश्मा के साथ पहली बार डांस करते नजर आये सैफ अली खान