Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अरुण गोविल ने दिया विवादित बयान, कहा बॉलीवुड में कोई भी नहीं निभा सकता भगवान राम का किरदार

अरुण गोविल ने दिया विवादित बयान, कहा बॉलीवुड में कोई भी नहीं निभा सकता भगवान राम का किरदार

अरुण गोविल को सभी उनकी राम की भूमिका के लिए जानते हैं। ऐसे में उन्होंने एक बयान दिया है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं क्या है उनका बयान।

Arun Govil gave a controversial statement
inkhbar News
  • Last Updated: June 6, 2025 10:50:37 IST

नई दिल्ली। एक्टर अरुण गोविल का एक विवादित बयान सामने आया है, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान हो गया है। अरुण गोविल ने कहा कि इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिलहाल ऐसा कोई एक्टर नहीं दिखता है, जो भगवान राम की भूमिका को अदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए बाहर के किसी को ढूंढकर लाना पड़ेगा।

अपकमिंग फिल्म में बनेंगे दशरथ

बता दें कि अरुण गोविल ने रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम की भूमिका में काम किया था। वहीं नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण में वह दशरथ के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। अरुण गोविल ने एक इंटरव्यू में कहा कि 3-4 लोगों ने रामायण को फिर से बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। मुझे नहीं लगता कि हमारी जिंदगी में किसी को रामायण फिर से बनाने की कोशिश करनी चाहिए। जहां तक भगवान राम का किरदार निभाने की बात है, इस समय बॉलीवुड में ऐसा कोई भी अभिनेता नहीं है जो उनका किरदार निभा पाए। इस किरदार के लिए आप बाहर के किसी और व्यक्ति को ढूंढकर ला सकते हैं।

रणबीर को बताया अच्छा एक्टर

उन्होंने नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण में रणबीर कपूर के भगवान राम की भूमिका निभाने पर कहा कि जहां तक रणबीर का सवाल है, वह एक अच्छे अभिनेता हैं। वह एक अवार्ड विनिंग एक्टर हैं। जितना मैं उन्हें जानता हूं, वो बहुत मेहनत से काम करते हैं। साथ ही बहुत संस्कारी बच्चे भी हैं। रणबीर के अंदर नैतिकता, संस्कार और संस्कृति है। मैंने देखा है कि कई बार उन्हें। मुझे पूरा यकीन है कि वह अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़े

भिंडी का पानी है गुणकारी, जानें इसके चमत्कारी फायदे

Tags