Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Assam Floods: करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, इतने लाख की दी मदद

Assam Floods: करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, इतने लाख की दी मदद

Assam Floods: मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) ने कल यानि मंगलवार को असम (Assam) के मुख्यमंत्री राहत कोष को बाढ़ की राहत के लिए ₹11 लाख का दान दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा (Chief Minister Himanta Biswa) ने अपने ट्विटर हैंडल पर करण की सराहना करते हुए खबर साझा की। सोनू […]

Assam Floods-Karan Johar
inkhbar News
  • Last Updated: July 6, 2022 14:19:12 IST

Assam Floods:

मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) ने कल यानि मंगलवार को असम (Assam) के मुख्यमंत्री राहत कोष को बाढ़ की राहत के लिए ₹11 लाख का दान दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा (Chief Minister Himanta Biswa) ने अपने ट्विटर हैंडल पर करण की सराहना करते हुए खबर साझा की।

सोनू निगम, रोहित शेट्टी,अर्जुन कपूर जैसे कई बॉलीवुड हस्तियों ने असम बाढ़ के लिए योगदान दिया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, ”मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपये का योगदान देने के लिए फिल्म निर्माता @karanjohar और धर्मा प्रोडक्शंस का आभारी हूं.”

बता दें बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी द्वारा ”असम बाढ़ के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री को एक साथ लाने” में की गई पहल को भी स्वीकार किया. इससे पहले, अभिनेता अर्जुन कपूर और रोहित शेट्टी ने सीएम आरएफ को 5-5 लाख रुपये का योगदान दिया था। फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड संगीत निर्माता टी-सीरीज़ के मालिक भूषण कुमार ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया था, जबकि गायक सोनू निगम ने बाढ़ राहत और पुनर्वास के लिए सहायता के रूप में सीएम राहत कोष में 5 लाख रुपये का दान दिया था।

अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से करण जौहर सालों बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में जया बच्चन, धर्मेंद्र, रणवीर सिंह, शबाना आजमी और आलिया हैं। यह 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है। वही उनका आखिरी निर्देशन 2016 में ‘ऐ दिल है मुश्किल’ थी।

वह अपने मशहूर टीवी शो टॉक ‘कॉफी विद करण’ के 7 सीजन के लिए भी तैयार हैं। टॉक शो के करण द्वारा साझा कि गई वीडियो में णवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं, जो एपिसोड 1 में एक साथ दिखाई देंगे। उनके अलावा, कुछ प्रमुख नाम जो इस सीज़न में कुछ आग जोड़ने जा रहे हैं, वे हैं अनिल कपूर, अक्षय कुमार,वरुण धवन, सारा अली खान, जान्हवी कपूर, विजय देवरकोंडा, सामंथा रूथ प्रभु, पहला एपिसोड 7 जुलाई को डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया