Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • दोबारा रिलीज में अवतार बनी नंबर-1 फिल्म, एवेंजर्स एंडगेम हुई रेस से बाहर

दोबारा रिलीज में अवतार बनी नंबर-1 फिल्म, एवेंजर्स एंडगेम हुई रेस से बाहर

मुंबई: अवतार फिल्म के लिए लोगों का क्रेज ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ये फिल्म 13 साल बाद सिनेमाघरों में लौटी। जेम्स कैमरन की अवतार ने दोबारा रिलीज में भी जबरदस्त कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है। कोविड के बाद सिनेमाघरों में दूसरी बार रिलीज होने वाली फिल्मों के इतिहास में अवतार […]

avatar
inkhbar News
  • Last Updated: September 26, 2022 19:51:07 IST

मुंबई: अवतार फिल्म के लिए लोगों का क्रेज ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ये फिल्म 13 साल बाद सिनेमाघरों में लौटी। जेम्स कैमरन की अवतार ने दोबारा रिलीज में भी जबरदस्त कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है। कोविड के बाद सिनेमाघरों में दूसरी बार रिलीज होने वाली फिल्मों के इतिहास में अवतार सबसे बड़ी फिल्म का ख़िताब जीत चुकी है।

फ़िल्म का कलेक्शन

रिलीज के तीन दिनों में ही अवतार ने 30 मिलियन डॉलर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2009 में पहली बार सिनेमाघरों में उतरने वाली अवतार अब 2.85 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।

यह फिल्म 23 सितंबर को सीमित समयावधि के लिए दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज हुई है। भारत में भी फिल्म चुनिंदा स्क्रींस पर रिलीज की गई। ये फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सक्षम रही। देशभर के सिनेमाघरों में नेशनल सिनेमा डे मनाया गया था, इस दिन फिल्मों के टिकट केवल 75 रुपये में बेचे गये थे।

कैसा रहा कलेक्शन

फिल्म अवतार ने तीन दिनों में देश में 5-6 करोड़ का नेट कलेक्शन रिलीज किया है, जो इसके साथ रिलीज हुई हिंदी फिल्मों चुप और धोखा के आस -पास का ही है। अवतार का ये कलेक्शन फिल्म की लोकप्रियता को दर्शाता है। फिल्म की कहानी दर्शकों का दिल जीतने में सक्षम रही।

जल्द रिलीज होगा फिल्म का सेकेंड पार्ट

आपको बता दें, अवतार को दोबारा रिलीज करने के पीछे एक बड़ा कारण था। वो था इस फिल्म का सीक्वल अवतार- द वे ऑफ वाटर है। यह फिल्म 16 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी।
वैरायटी मैगजीन की रिपोर्ट की माने तो अप्रैल 2019 में एवेंजर्स एंडगेम की रिलीज से पहले अवतार सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म ने 2.78 बिलियन डॉलर तक का कलेक्शन किया था। मगर एंडगेम ने दुनियाभर में 2.79 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया और अवतार की जगह ले ली। लेकिन दोबारा रिलीज में अवतार ने नंबर वन फिल्म की पोजिशन ले ली है। अवतार को नंबर – 1 रहने में चीन बॉक्स ऑफिस का अहम योगदान रहा है।

 

‘एक हाथ में नहीं होगी सारी ताकत’- नई पार्टी लॉन्च करते हुए बोले गुलाम नबी आजाद

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका