Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • बड़े अच्छे लगते हैं : फैंस के लिए बुरी खबर, मेकर्स ने लिया शो को बंद करने का फैसला

बड़े अच्छे लगते हैं : फैंस के लिए बुरी खबर, मेकर्स ने लिया शो को बंद करने का फैसला

मुंबई : बड़े अच्छे लगते हैं 2 दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। शो में नकुल मेहता ने राम का किरदार निभाया और दिशा परमार ने प्रिया का। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि ये शो जल्द ऑफ एयर होने वाला है । […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 15, 2022 20:42:46 IST

मुंबई : बड़े अच्छे लगते हैं 2 दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। शो में नकुल मेहता ने राम का किरदार निभाया और दिशा परमार ने प्रिया का। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि ये शो जल्द ऑफ एयर होने वाला है । दरअसल, काफी समय से शो की टीआरपी गिरी हुई है और इससे शो के प्रोड्यूसर्स काफी दुखी हैं। यही कारण है कि उन्होंने टीम को हिदायत दी है कि अगर टीआरपी में सुधार नहीं आया तो शो को बंद करना पड़ेगा।

 

शो की टीआरपी में आयी गिरावट

जब शो शुरू हुआ था तब दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे थे। शो की टीआरपी भी कमाल की होती थी। फैंस को दोनों की लव स्टोरी अच्छी लगती थी। लेकिन फिर धीरे-धीरे शो की टीआरपी में गिरावट आने लगी। शो को लेकर अब फैंस खुश नजर नहीं आ रहे हैं। मेकर्स ने शो में काफी ट्विस्ट लाने की कोशिश की है। हाल ही में शो में लीप लिया गया जिसमें दिखाया गया कि कैसे प्रिया और राम के अलग होने के बाद उनकी बेटी बड़ी हो गयी है। फैंस को दोनों अलग – अलग पसंद नहीं आ रहें हैं ऐसे में अब वो प्रिया और राम का यूनियन चाहते हैं। फैंस चाहते हैं कि शो में अलग स्टोरी आए, लेकिन ये कहानी और बोरिंग होती नजर आ रही है।

 

मेकर्स ने दिए निर्देश

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने शो की टीम को कहा है कि जल्द से जल्द शो में कुछ बदलाव लाए जाएं जिससे टीआरपी बढ़े नहीं तो शो को बंद कर दिया जाएगा। एकता कपूर जो शो की प्रोड्यूसर हैं वह शो को मिल रहे नेगेटिव रिस्पॉन्स से काफी परेशान हैं। उन्होंने शो की टीम को 3 महीने का वक्त दिया है। तो इस शो के फैंस को इस खबर को सुनकर बुरा लगेगा । अब देखते हैं कि क्या मेकर्स फैंस को खुश करने के लिए राम और प्रिया को फिर साथ में लाएंगे या नहीं।

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें