मुंबई: टीवी शो ‘बाल वीर’ में बाल वीर की भूमिका निभाने वाले एक्टर देव जोशी ने हाल ही में अपनी सगाई की खबर साझा कर अपने फैंस को हैरान कर दिया है। देव ने सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर आरती के साथ एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर नेपाल के कामाख्या मंदिर परिसर की है, जहां दोनों ने सगाई की।
तस्वीर में देव और आरती सादे परिधानों में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में देव ने लिखा, “भरोसे में, प्यार और जिंदगी में हम साथ हैं।” इसके साथ ही उन्होंने DevArti और Engaged का हैशटैग भी इस्तेमाल किया। वहीं जैसे ही देव जोशी ने यह पोस्ट शेयर किया, फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। ‘बाल वीर’ में उनकी भूमिका को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह खबर किसी सरप्राइज से कम नहीं थी। कई फैंस ने लिखा कि देव की सगाई की खबर सुनकर वे बेहद खुश हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
देव जोशी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने ‘महिमा शनि देव की’, ‘हमारी देवरानी’ और ‘देवों के देव महादेव’ जैसे लोकप्रिय शोज में काम किया। हालांकि उन्हें असली पहचान सब टीवी के शो ‘बाल वीर’ से मिली, जिसमें उन्होंने सुपरहीरो बाल वीर का किरदार निभाया। इस शो के कई सीजन का वह हिस्सा रहे और अपनी शानदार एक्टिंग से बच्चों और परिवारों के दिलों में खास जगह बनाई। वहीं अब देव जोशी की सगाई की खबर के बाद फैंस अब उनकी शादी से जुड़ी अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के उनके साथी कलाकारों ने भी उन्हें जीवन की नई शुरुआत के लिए ढेरों बधाइयां दी हैं।
ये भी पढ़ें: Chhaava का ट्रेलर देखने के बाद बोले फैंस- “इसे कहते है फिल्म, huge respect विक्की कौशल!”