नई दिल्ली। सैफ अली खान के ऊपर जानलेवा हमला होने के बाद पूरे बॉलिवुड के में सनसनी फैल गई है। रात 2 बजे करीब एक संदिग्ध व्यक्ति एक्टर के घर में घुस गया और सैफ अली खान पर चाकू से 6 बार हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया। दो घंटे तक उनकी सर्जरी चली। हालांकि अभी वे खतरे से बाहर हैं। इस हमले में उनकी हाउस हेल्प भी घायल हो गई। अब सवाल उठ रहा है कि जब सैफ पर हमला हुआ, उस वक्त करीना कपूर खान कहां थी। क्या वे पार्टी कर रही थी।
दरअसल, करीना कपूर खान ने 8 घंटे पहले एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इसमें टेबल पर कुछ ड्रिंक्स रखी हुई नजर आ रही हैं। जिसे करिश्मा कपूर ने शेयर किया था, जिसके बाद करीना ने भी उसी फोटो को री-शेयर किया। हालांकि, एक्ट्रेस जिन लोगों के साथ पार्टी कर रही थीं, उनमें सोनम कपूर, रिया कपूर और बहन करिश्मा कपूर शामिल हैं। गर्ल्स नाइट कब खत्म हुई, क्या हमले के वक्त वो अपने पति के साथ नहीं थीं, ये सवाल हर किसी के मन में होगा।
Kareena Story
जब सैफ अली खान पर हमला हुआ, उस वक्त दोनों बच्चें घर पर मौजूद थे। लेकिन 8 घंटे पहले करीना कपूर ने स्टोरी री-शेयर की है। कहा जा रहा है कि जब सैफ पर हमला हुआ, तब पत्नी करीना कपूर खान अपनी गर्ल्स नाइट एन्जॉय कर रही थीं। वो अपनी बहनों के साथ अपने घर पर थीं। हालांकि, एक्ट्रेस की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें घर वापस आते हुए नहीं देखा गया है।
Also Read- सैफ अ 24 घंटे सैफ अली खान के घर में सिक्योरिटी होने के बावजूद भी कैसा घुसा चोर…क्या कर रहें थे गार्डस?
24 घंटे सैफ अली खान के घर में सिक्योरिटी होने के बावजूद भी कैसा घुसा चोर…क्या कर रहें थे गार्डस?