Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • देवा की रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म के सीन पर चलाई कैंची, जानें क्या वो क्लिप

देवा की रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म के सीन पर चलाई कैंची, जानें क्या वो क्लिप

शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'देवा' इस शुक्रवार, 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हालांकि फिल्म रिलीज से पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के सुझावों के चलते एक बार फिर बदलाव का सामना कर रही है। फिल्म से हटाए गए सीन की कुल लंबाई 6 सेकंड बताई जा रही है।

Deva Film, deva cbfc trims 6 second kiss scene, Shahid Kapoor
inkhbar News
  • Last Updated: January 28, 2025 13:56:22 IST

मुंबई: शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘देवा’ इस शुक्रवार, 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हालांकि फिल्म रिलीज से पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के सुझावों के चलते एक बार फिर बदलाव का सामना कर रही है। फिल्म को U/A सर्टिफिकेट देने के लिए CBFC ने कुछ कट लगाने की मांग की, जिसमें एक सीन को पूरी तरह हटा दिया गया है।

क्या है वह सीन

फिल्म के निर्देशक रोशन एंड्रयूज और निर्माताओं को शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े के बीच फिल्माए गए लिप-लॉक सीन को हटाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा, कुछ डायलॉग्स, शब्दों और इशारों पर भी आपत्ति जताते हुए बदलाव करने को कहा गया। फिल्म से हटाए गए सीन की कुल लंबाई 6 सेकंड बताई जा रही है। वहीं सभी कट लगाए जाने के बाद अब फिल्म की कुल लंबाई 2 घंटे, 36 मिनट और 59 सेकंड हो गई है। इसके अलावा CBFC ने फिल्म में दिखाई गई ऐतिहासिक जगह हुतात्मा चौक को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।

शाहिद कपूर का दमदार रोल

फिल्म में शाहिद कपूर एक पुलिसवाले के रूप में नजर आएंगे, लेकिन उनका किरदार अब तक के रोल्स से अलग और दमदार होगा। वहीं पूजा हेगड़े फिल्म में पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। बता दें पहले फिल्म ‘देवा’ 14 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली थी, जिसे बाद में 14 फरवरी 2025 तक टाला गया। लेकिन अब इसे 31 जनवरी 2025 को रिलीज किया जा रहा है।

फिल्म का निर्देशन मलयालम सिनेमा के मशहूर निर्देशक रोशन एंड्रयूज ने किया है, जो ‘देवा’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है और इसकी तैयारी पर 2023 से काम शुरू कर दिया गया था। ‘देवा’ को लेकर शाहिद कपूर के फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की गीता फोगाट उर्फ़ फातिमा सना शेख हुई कास्टिंग काउच का शिकार, बोली- उसने कहा तुम्हें सब करना…

Tags