Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • झरने के नीचे नहाती नजर आई अंगूरी भाभी, ट्रांसपेरेंट लुक में देख फैंस के उड़े होश

झरने के नीचे नहाती नजर आई अंगूरी भाभी, ट्रांसपेरेंट लुक में देख फैंस के उड़े होश

मुंबई: भाबीजी घर पर हैं!’ टीवी का सबसे लोकप्रिय काॅमेडी शो में से एक है। ये शो बीते काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो की खास बात ये है कि ये कानपुर के कल्चर को दिखाता है। इसकी भाषा लोगों को बेहद पसंद आती हैं। शो में अंगूरी भाभी का […]

bhabhi ji ghr par hain
inkhbar News
  • Last Updated: September 22, 2022 20:18:47 IST

मुंबई: भाबीजी घर पर हैं!’ टीवी का सबसे लोकप्रिय काॅमेडी शो में से एक है। ये शो बीते काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो की खास बात ये है कि ये कानपुर के कल्चर को दिखाता है। इसकी भाषा लोगों को बेहद पसंद आती हैं। शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुंभागी अत्रे काफी सुर्ख़ियों में रहती हैं। उनकी सादगी और नटखटपन लोगों को बेहद पसंद आता है। शो में भले ही वो अपने सिंपल लुक वाली महिला का किरदार निभाती है। लेकिन रियल लाइफ में वो काफी बोल्ड हैं। वो अक्सर अपनी हाॅट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज करती रहती हैं। इसी बीच उनका लेटेस्ट वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो में शुभांगी अपने लुक से तहलका मचाते नजर आ रही है।

ये रहा पोस्ट

अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे ने इंस्टाग्राम पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शुभांगी का अवतार देख आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शुभांगी ने व्हाइट कलर का पतला यानी ट्रांस्पेरेंट ड्रेस पहना हुआ है। वहीं इस ड्रेस को पहन कर वो झरने के पानी में नहाती नजर आ रही हैं। इस दौरान शुभांगी अलग-अगल अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। वहीं पानी में भीगने की वजह से वो कुछ जगहों पर ऊप्स मोमेंट का शिकार भी हुई।

फैंस के रिएक्शन

शुभांगी अत्रे की इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। फैंस इस वीडियो को देख लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ब्यूटीफुल, एक अन्य यूजर ने लिखा – बहुत ही ज्यादा सूंदर अंगूरी भाभी। सोशल मीडिया पर अंगूरी भाभी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है ।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

hot bhabhi