Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Bharti Singh Anniversary: हर्ष लिंबाचिया के लिए भारती ने लिखा प्यारा सा नोट

Bharti Singh Anniversary: हर्ष लिंबाचिया के लिए भारती ने लिखा प्यारा सा नोट

मुंबई: Bharti Singh Anniversary: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह कॉमेडी करने के लिए जानी जाती हैं। वह अपने कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। भारती सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं, जिसे देखकर उनके फैंस हंसी से लोटपोट हो जाते हैं। फैंस भारती की कॉमेडी के साथ […]

harsh and bharti anniversery
inkhbar News
  • Last Updated: December 3, 2022 19:34:56 IST

मुंबई: Bharti Singh Anniversary: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह कॉमेडी करने के लिए जानी जाती हैं। वह अपने कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। भारती सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं, जिसे देखकर उनके फैंस हंसी से लोटपोट हो जाते हैं। फैंस भारती की कॉमेडी के साथ पति हर्ष के साथ उनकी जोड़ी को प्यार भी देते हैं। आज ये क्यूट कपल अपनी शादी की पांचवी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहा है। इस खास मौके पर भारती ने एक पोस्ट शेयर किया है।

शेयर किया पोस्ट

हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। यूं तो ये कपल अपनी प्यारी नोकझोंक के लिए जाना जाता है, लेकिन जब एक-दूसरे पर प्यार लुटाने की बारी आती है, तो वह इसमें भी सबसे आगे रहता है। इस कड़ी में भारती सिंह ने वेडिंग एनीवर्सरी के मौके पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने 3 दिसंबर, 2017 को अपनी जिंदगी का गोल्डन डे बताया है। साथ ही अभिनेत्री ने हर्ष के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है। फोटो शेयर करते हुए भारती सिंह ने लिखा- ‘हैप्पी एनिवर्सरी हसबैंड हर्ष लिंबाचिया लव यू। भारती के इस पोस्ट पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। साथ ही सेलेब्स भी हर्ष और भारती को शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

भारती की शादी

भारती जब कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी नाईट बचाओ जैसे कॉमेडी शो में काम कर रही थीं इसी दौरान हर्ष से उनकी मुलाकात हुई। हर्ष शो के लिए स्क्रिप्ट लिखते थे। दोनों के रिश्ते की खबर मीडिया में आने लगी। दोनों ने साल 2017 में शादी करने का फैसला किया तो इस बात ने हर किसी को हैरान कर दिया। भारती ने जब हर्ष से शादी की तब वो एक पॉपुलर फेस बन चुकीं थीं। शादी के बाद अपनी कैमिस्ट्री से लोगों को खूब हंसाते हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव