Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Happy Birhday Bharti Singh: मोटापे के कारण उड़ाया जाता था भारती का मजाक

Happy Birhday Bharti Singh: मोटापे के कारण उड़ाया जाता था भारती का मजाक

मुंबई: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह कॉमेडी करने के लिए जानी जाती हैं। वह अपने कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। आज भारती सिंह 38 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें ब्लेसिंग्स दे रहे हैं, ऐसे में उनके पति हर्ष लिंबाचिया उन्हें विश न […]

HARSH AND BHARTI
inkhbar News
  • Last Updated: July 3, 2022 20:24:24 IST

मुंबई: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह कॉमेडी करने के लिए जानी जाती हैं। वह अपने कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। आज भारती सिंह 38 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें ब्लेसिंग्स दे रहे हैं, ऐसे में उनके पति हर्ष लिंबाचिया उन्हें विश न करे ऐसा कैसे हो सकता है।

इसके अलावा क्या आप जानते हैं भारती का कॉमेडियन बनने का रास्ता कितना कठिन रहा था। कैसे लोग उन्हें मोटी कहते थे लेकिन भारती बिना परवाह किए आगे बढ़ती रही और अपनी मेहनत से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही।

भारती के मोटापे का उड़ाया मजाक

भारती का बचपन से वजन काफी ज्यादा था। ऐसे में जब वो कॉमेडियन बनने पंजाब से मुंबई आईं तब उनका ये सफर इतना आसान नहीं था। वो मोटी थीं इसलिए लोग उनकी कॉमेडी और उनका मजाक उड़ाते थे। भारती इसे लेकर दुखी जरूर होती थी लेकिन उन्होंने कभी भी हिम्मत नहीं हारी।

ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भारती सेकंड रनरअप रही और यहीं से शुरू हुआ उनका कॉमेडियन बनने का रास्ता। इसके बाद भारती कॉमेडी सर्कस में नजर आईं। इसके बाद भारती ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

भारती की शादी

भारती जब कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी नाईट बचाओ जैसे कॉमेडी शो में काम कर रही थीं इसी दौरान हर्ष से उनकी मुलाकात हुई। हर्ष शो के लिए स्क्रिप्ट लिखते थे। दोनों के रिश्ते की खबर मीडिया में आने लगी। दोनों ने साल 2017 में शादी करने का फैसला किया तो इस बात ने हर किसी को हैरान कर दिया। भारती ने जब हर्ष से शादी की तब वो एक पॉपुलर फेस बन चुकीं थीं। शादी के बाद अपनी कैमिस्ट्री से लोगों को खूब हंसाते हैं।

 

रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल