Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • भारती सिंह पहुंची ससुराल, बेटे के अन्नप्राशन का वीडियो वायरल

भारती सिंह पहुंची ससुराल, बेटे के अन्नप्राशन का वीडियो वायरल

मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह के आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते रहते हैं। भारती अप्रैल के महीने में मां बनी हैं। मां बनने के बाद भारती ने बहुत जल्द ही टेलीविजन पर अपना काम करना शुरू कर दिया था। अभिनेत्री अपने बेटे की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं, जो सोशल […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 2, 2022 19:21:43 IST

मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह के आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते रहते हैं। भारती अप्रैल के महीने में मां बनी हैं। मां बनने के बाद भारती ने बहुत जल्द ही टेलीविजन पर अपना काम करना शुरू कर दिया था। अभिनेत्री अपने बेटे की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। हाल ही में भारती अमृतसर पहुंचीं। वह वहां बेटे का अन्नप्राशन के लिए गई थी। भारती ने इस फंक्शन की मजेदार झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर की है।

वीडियो किया शेयर

भारती अपने सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपने बेटे के अन्नप्राशन का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारती के ससुराल वाले भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारती सबके साथ हंसी मजाक कर रही हैं। वहीं भारती ने सबके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई और खूब मस्ती भी की। फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कौन हैं भारती सिंह

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह कॉमेडी करने के लिए जानी जाती हैं। वह अपने कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं।आज के समय में भारती सिंह अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही। कॉमेडी शो में अपना जादू दिखाना हो या किसी शो को होस्ट करना हो भारती हर काम में कमाल का प्रदर्शन करती हैं। भारती एक शो के लिए 25 से 30 लाख रुपए की फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा वो लाइव इवेंट के लिए करीब 15 लाख रुपए की रकम लेती हैं। भारती की सालाना कमाई लगभग 8 करोड़ रुपए है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव