Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • गोला के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं भारती सिंह, वायरल हुआ वीडियो

गोला के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं भारती सिंह, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। आए दिन भारती के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। वहीं भारती का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने बेटे गोला के साथ नजर आई। हाल ही में भारती अपने बेटे गोला के साथ […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: January 25, 2023 20:39:31 IST

मुंबई: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। आए दिन भारती के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। वहीं भारती का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने बेटे गोला के साथ नजर आई। हाल ही में भारती अपने बेटे गोला के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं। इस दौरान कॉमेडी क्वीन पैपराजी के साथ मस्ती मजाक करती हुई नजर आईं।

पैपराजी ने पूछे सवाल

अगर बात करे भारती के ऑउटफिट की तो वो इस दौरान व्हाइट कुर्ता के साथ ब्लू जींस पहने हुए नजर आईं, जिसमें वो हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थी। वहीं गोला प्रिंटेड ग्रे और व्हाइट कलर के को-ऑर्ड सेट में दिखाई दिया। जब पैपराजी भारती से पूछते हैं कि क्या गोला के दांत आ गए हैं तो इसपर वो कहती हैं कि ‘गोला के 6 दांत आ चुके हैं और आपको पता भी नहीं चला।’

यूजर्स का रिएक्शन

भारती सिंह के इस वीडियो पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस ने गोला की क्यूटनेस की जमकर तारीफ की।

कौन हैं भारती सिंह

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह कॉमेडी करने के लिए जानी जाती हैं। वह अपने कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं।आज के समय में भारती सिंह अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही। कॉमेडी शो में अपना जादू दिखाना हो या किसी शो को होस्ट करना हो भारती हर काम में कमाल का प्रदर्शन करती हैं। भारती एक शो के लिए 25 से 30 लाख रुपए की फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा वो लाइव इवेंट के लिए करीब 15 लाख रुपए की रकम लेती हैं। भारती की सालाना कमाई लगभग 8 करोड़ रुपए है।

भारती की शादी

भारती जब कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी नाईट बचाओ जैसे कॉमेडी शो में काम कर रही थीं इसी दौरान हर्ष से उनकी मुलाकात हुई। हर्ष शो के लिए स्क्रिप्ट लिखते थे। दोनों के रिश्ते की खबर मीडिया में आने लगी। दोनों ने साल 2017 में शादी करने का फैसला किया तो इस बात ने हर किसी को हैरान कर दिया। भारती ने जब हर्ष से शादी की तब वो एक पॉपुलर फेस बन चुकीं थीं। शादी के बाद अपनी कैमिस्ट्री से लोगों को खूब हंसाते हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्त