Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री को मिला अपना ‘सुदेश भोसले’, निरहुआ की आवाज में गाया गाना

Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री को मिला अपना ‘सुदेश भोसले’, निरहुआ की आवाज में गाया गाना

मुंबई: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मिमिक्री आर्टिस्ट सुदेश भोसले को राज कुमार, अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर की आवाजों में फिल्मों के गाने गाकर काफी शोहरत मिली है। अब भोजपुरी सिनेमा में भी एक ऐसे नए सिंगर की एंट्री हुई है, जिसने दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म कलाकंद में एक गाना गाकर अपनी ओर […]

Nirahua Bhojpuri Film Kalakand Song Milal Bhi Chahi Le Pass Bhi Na Jai Le
inkhbar News
  • Last Updated: July 5, 2023 14:48:04 IST

मुंबई: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मिमिक्री आर्टिस्ट सुदेश भोसले को राज कुमार, अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर की आवाजों में फिल्मों के गाने गाकर काफी शोहरत मिली है। अब भोजपुरी सिनेमा में भी एक ऐसे नए सिंगर की एंट्री हुई है, जिसने दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म कलाकंद में एक गाना गाकर अपनी ओर दर्शकों का ध्यान खींचा है। दिनेश लाल यादव निरहुआ आम तौर पर अपनी फिल्मों के गाने खुद ही गाते हैं, लेकिन इस बार इस सॉन्ग को दूसरे गायक ने गाया है।

Dinesh Lal Yadav Nirahua Bhojpuri film Kalakand song Milal Bhi Chahi Le Pass Bhi Na Jai Le sung by Sugam Singh

वीडियो बनाते हुए माइक पर गाना गाते दिखे निरहुआ

भोजपुरी फिल्म ‘कलाकंद’ के नए सॉन्ग ‘मिलल भी चाही ले पास भी न जाइले’ में एक ऐसा गाना है, जिसे सुनकर लोगों को अपने कॉलेज के दिनों की याद आ जाती है। यह नया सॉन्ग त्रिकोणीय प्रेम कहानी को दिखाता है। इस लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो में जहां दिनेश लाल निरहुआ अपने मोबाइल के सामने एक वीडियो बनाते हुए माइक पर गाना गाते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस नीलम गिरी बिस्तर पर लेट कर मोबाइल पर गाना देख रही हैं। वहीं भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे मोबाइल में गाने को देखकर मुस्कुरा रही हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ इस सॉन्ग में ऑरेंज कलर की टी शर्ट और सफेद कलर की जींस पहने हुए काफी हैंडसम लग रहे हैं।

Dinesh Lal Yadav Nirahua Bhojpuri film Kalakand song Milal Bhi Chahi Le Pass Bhi Na Jai Le sung by Sugam Singh

हिट रही निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी

निरहुआ की कलाकंद एक रोमांटिक फिल्म है। बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी काफी हिट रही है। वहीं दोनों ही कलाकारों ने एक साथ कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इस फिल्म में लोगों को इन दोनों की हिट जोड़ी के साथ एक्ट्रेस नीलम गिरी का भी एक अलग अंदाज दिखेगा। अगर बात करें फिल्म कलाकंद के गाने ‘मिलल भी चाही ले पास भी न जाइले’ की तो इस गीत को दिनेश लाल यादव निरहुआ ने नहीं, बल्कि सिंगर सुगम सिंह ने गाया है।