Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Bhojpuri Film Awards 2018 winners List: रवि किशन, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे समेत इन स्टार्स को मिला भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड

Bhojpuri Film Awards 2018 winners List: रवि किशन, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे समेत इन स्टार्स को मिला भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड

Bhojpuri Film Awards 2018 winners List: भोजपुरी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरुस्कारों में से एक भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड फेस्टिवल का आयोजन मुंबई में रखा गया था. इस समारोह के दौरान भोजपुरी एक्टर रवि किशन को बेस्ट एक्टर (Critics) अवार्ड और खेसारी लाल यादव को बेस्ट भोजपुरी एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. वहीं समारोह के दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी, अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे को भी अलग-अलग कैटेगरी में भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड मिला.

Bhojpuri Film Awards 2018 winners complete list in Hindi
inkhbar News
  • Last Updated: October 24, 2018 17:28:30 IST

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई. Bhojpuri Film Awards 2018 winners List:भोजपुरी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरुस्कारों में से एक भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड का हाल ही में आयोजन किया गया था. भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन मुंबई में किया गया था. भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड शो को भोजपुरी पंचायत ने ऑर्गनाइज किया था, जिसे ऑस्कर चैनल पर टेलीकास्ट किया गया था. भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल के दौरान रवि किशन, खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे को अवॉर्ड से सम्मानित किया है.

भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल के दौरान भोजपुरी एक्टर रवि किशन को बेस्ट एक्टर (Critics) अवार्ड और खेसारी लाल यादव को बेस्ट भोजपुरी एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. वहीं फीमेल में भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस काजल राघवानी को बेस्ट भोजपुरी एक्ट्रेस का अवार्ड मिला. भोजपुरी ‘Melody Queen’ अक्षरा सिंह को बेस्ट एक्ट्रेस (Critics) अवार्ड से नवाजा गया है तो वहीं भोजपुरी सेंशेसन आम्रपाली दुबे को मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस फीमेल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.

भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल के दौरान उदय भगत को भोजपुरी सिनेमा के बेस्ट पीआरओ का अवार्ड भी दिया गया. भोजपुरी के कई बड़े सितारों का काम वो देखते हैं. इसके अलावा भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह को बेस्ट मेल सिंगर अवॉर्ड और बेस्ट फीमेल सिंगर अवॉर्ड से कल्पना पटवारी को सम्मानित किया गया. समारोह के दौरान इस साल का बेस्ट भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड ‘मेहंदी लगा रखना’ को मिला, जबकि बेस्ट डायरेक्टर भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड का खिताब मंजुल ठाकुर ने जीता. बता दें कि भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन मुंबई के Atharva College में किया गया था, जहां भोजपुरी सिनेमा के एक से बढ़कर एक दिग्गज रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरते नजर आए.

Amrapali Dubey photos: आम्रपाली दुबे का दुल्हन अवतार देख फैंस बोले- दिल धड़कनें लगा

Amrapali Dubey and Nirhua Video: आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने शेयर किया मिस्टर अय्यर वाला ये वीडियो

Tags