Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • भोला: अजय देवगन जल्द रिलीज़ करेंगे फिल्म का दूसरा टीज़र, शेयर की जानकारी

भोला: अजय देवगन जल्द रिलीज़ करेंगे फिल्म का दूसरा टीज़र, शेयर की जानकारी

मुंबई: हिंदी जगत के सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म भोला को लेकर सुर्ख़ियों में चल रहे हैं। बीते साल अजय देवगन की फिल्म दृश्यम-2 सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। अब अजय अपनी फिल्म भोला का ऐलान कर चुके हैं। अब इस फिल्म का टीज़र और कई […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: January 22, 2023 19:53:26 IST

मुंबई: हिंदी जगत के सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म भोला को लेकर सुर्ख़ियों में चल रहे हैं। बीते साल अजय देवगन की फिल्म दृश्यम-2 सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। अब अजय अपनी फिल्म भोला का ऐलान कर चुके हैं। अब इस फिल्म का टीज़र और कई सारे पोस्टर भी सोशल मीडिया पर सामने आ गए हैं। इसी के चलते अभिनेता ने फिल्म भोला के दूसरे टीज़र की रिलीज़ डेट का अनाउंसमेंट किया है। आपको बता दें, अजय देवगन और तबु स्टारर फिल्म ‘भोला’ का रीमेक है।

कब रिलीज़ होगा फिल्म का टीज़र

रविवार को बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर में आप एक्ट्रेस तबु नजर आई, जिसके बैकग्राउंड में अजय देवगन की झलक भी दिखाई दी। भोला’ के इस पोस्टर में एक्ट्रेस तब्बू कॉप अवतार में नजर आ रही हैं। इस पोस्टर के साथ अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा- ‘भोला’ का दूसरा टीजर मंगलवार यानी 24 जनवरी को दस्तक देगा। हर कोई भोला के इस दूसरे टीज़र की रिलीज़ का इंतजार कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

तबु का फर्स्ट लुक

पहले आपको बता दें , फिल्म ‘भोला’ का निर्देशन खुद अजय देवगन ही कर रहे हैं। साथ ही वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। अजय देवगन की तबु के साथ 9वीं फिल्म होगी। मूवी से मेकर्स ने तबु का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसमें वह एक दबंग पुलिस अफसर के लुक में दिखाई दे रही है। अजय देवगन ने तबु के लुक को शेयर करते हुए वीडियो साझा किया। इस वीडियो के बैकग्राउंड में तबु की आवाज आती है और वो कहती हैं- ‘आज रात वो हमें ढूंढ लेगा या फिर हम उसे। गोली तो किसी को खानी पड़ेगी।’ तबु के इस लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। अब देखते हैं कि इस बार भी अजय देवगन और तबु की जोड़ी को फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।

फिल्म का टीज़र

बता दें , हाल ही में मेकर्स ने फिल्म भोला का टीज़र रिलीज़ किया था , इस टीज़र में अजय का कमाल का लुक देखने को मिल रहा है। अगर इस फिल्म की बात करें तो यह साउथ सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार की सुपरहिट फिल्म ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है। यह मूवी साल 2019 में रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब देखना ये होगा कि अजय की इस हिंदी रीमेक फिल्म को दर्शक कितना प्यार देते हैं। जानकारी के लिए बता दें , इस फिल्म में अजय और तबु की जोड़ी 9वीं बार एक साथ देखने को मिलेगी ।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्त