Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • बिग बॉस-16 : अब्दू रोजिक ने गाया माधुरी दीक्षित के लिए गाना, वायरल हुआ वीडियो

बिग बॉस-16 : अब्दू रोजिक ने गाया माधुरी दीक्षित के लिए गाना, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई: 27 नवंबर यानी ाजन झलक दिखला जा 10 का ग्रैंड फिनाले है और इस शो की विनर गुंजन सिन्हा है। डांस रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले के लिये सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि सलमान खान भी काफी उत्सुक नजर आए। आप सोच रहे होंगे कि झलक दिखला जा के फिनाले से सलमान खान का […]

abdu rozik
inkhbar News
  • Last Updated: November 27, 2022 22:48:07 IST

मुंबई: 27 नवंबर यानी ाजन झलक दिखला जा 10 का ग्रैंड फिनाले है और इस शो की विनर गुंजन सिन्हा है। डांस रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले के लिये सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि सलमान खान भी काफी उत्सुक नजर आए। आप सोच रहे होंगे कि झलक दिखला जा के फिनाले से सलमान खान का क्या रोल है ? आपको बता दें, झलक के फिनाले पर बिग बॉस के सेट से सलमान खान भी शामिल हुए। यही नहीं, अब्दू रोजिक ने माधुरी दीक्षित के लिये गाना गाते हुए भी नजर आए।

अब्दू ने गाया गाना

झलक दिखला जा और बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो साझा किया है। प्रोमो में माधुरी दीक्षित, अर्चना गौतम और अंकित गुप्ता के मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब्दू रोजिक की आवाज का भी जिक्र किया। माधुरी, अब्दू से कहती हैं कि मैंने सुना है आप गाना बहुत अच्छा गाने गाते हैं।

इसके बाद अब्दू रोजिक ने माधुरी दीक्षित के लिए हम आपके हैं कौन का ‘दिल पगला है’ गाना गाते हुए नजर आए। अब्दू रोजिक के मुंह से हिंदी सॉन्ग सुनकर हर कोई चौंक गया था। माधुरी भी अब्दू के गाने से काफी खुश दिखी। वहीं सलमान खान ने भी अब्दू की तारीफ़ की।

दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं

18 साल के अब्दु रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं और वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर अब्दु रोजिक के फॉलोवर्स की लिस्ट में कोई कमी नहीं है। उनकी इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग बॉलीवुड के कई एक्टर्स से भी ज्यादा है। करीब 3 मिलियन से अधिक उनके चाहने वाले हैं। अब्दु भी अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते और अक्सर मस्ती भरे वीडियो शेयर करते हैं।

 

रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल