Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • BIGG BOSS-16: अब्दू को मिले सबसे कम वोट, एलिमिनेट हुए तो फूट-फूटकर रोईं निमृत

BIGG BOSS-16: अब्दू को मिले सबसे कम वोट, एलिमिनेट हुए तो फूट-फूटकर रोईं निमृत

मुंबई:BIGG BOSS-16: पिछले वीकेंड के वार में दर्शक अपने पसंदीदा होस्ट सलमान को नहीं देख पाए थे। लेकिन अब सलमान ने शो में वापसी कर ली है। बीते एपिसोड में सलमान खान ने कंटेस्टेंट को खूब फटकार लगाई थी। वहीं आज शो में चौंकाने वाला इविक्शन होने वाला है। इस हफ्ते कुल 7 लोग नॉमिनेट […]

abdu rozik
inkhbar News
  • Last Updated: October 29, 2022 20:51:34 IST

मुंबई:BIGG BOSS-16: पिछले वीकेंड के वार में दर्शक अपने पसंदीदा होस्ट सलमान को नहीं देख पाए थे। लेकिन अब सलमान ने शो में वापसी कर ली है। बीते एपिसोड में सलमान खान ने कंटेस्टेंट को खूब फटकार लगाई थी। वहीं आज शो में चौंकाने वाला इविक्शन होने वाला है। इस हफ्ते कुल 7 लोग नॉमिनेट हुए हैं। इस लिस्ट में निमृत कौर, गौतम विग, गोरी नागौरी, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा, अब्दू रोजिक और शिव ठाकरे का नाम शामिल है। ये तो सबको पता है कि अब्दू सलमान खान के फेवरिट कंटेस्टेंट हैं, लेकिन अब अब्दू का शो को अलविदा कहना का वक्त आ गया है।

अब्दू हुए घर से बाहर

अब्दू को नॉमिनेट करने पर सलमान खान घरवालों से काफी गुस्से में नजर आए। सलमान खान ने कहा कि उन लोगों के कारण अब्दू रोजिक नॉमिनेट हुआ था। सलमान खान ने कहा कि वह उन लोगों की वजह से घर छोड़ रहा है। बावजूद इसके कि उनकी बहुत ज्यादा फैन फॉलोइंग है। सलमान खान अब्दू रोजिक को घर से बाहर जाने का आदेश देते हैं।

मिले कम वोट

पहले तो सभी को लगता है सलमान खान मजाक कर रहे हैं। लेकिन जब सलमान कुछ नहीं कहते तो अब्दू भारी दिल से अपनी कुर्सी से उठते हैं और बाहर जाने लगते हैं। सौंदर्या शर्मा और निमृत कौर कहती हैं कि यह सच हो ही नहीं सकता है।अब्दू को जाते देखकर निमृत कौर रोने लग जाती है। निमृत अब्दू को रोकने की कोशिश करती है। अब्दु शो से बाहर नहीं हुए है बल्कि ये तो सलमान खान का मजाक था।

दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं

18 साल के अब्दु रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं और वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर अब्दु रोजिक के फॉलोवर्स की लिस्ट में कोई कमी नहीं है। उनकी इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग बॉलीवुड के कई एक्टर्स से भी ज्यादा है। करीब 3 मिलियन से अधिक उनके चाहने वाले हैं। अब्दु भी अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते और अक्सर मस्ती भरे वीडियो शेयर करते हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव