Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Bigg Boss 16 : शो का नया प्रोमो रिलीज, पानी में तैरते दिखें Abdu Rozik

Bigg Boss 16 : शो का नया प्रोमो रिलीज, पानी में तैरते दिखें Abdu Rozik

मुंबई: बिग बॉस शो को फर्स्ट वीक पूरा होने से पहले ही अपना सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट मिल गया है। कंटेस्टेंट का नाम अब्दू रोजिक है। जी हाँ! बिग बॉस फैंस का सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक बन गए है। हर कोई अब्दु का दीवाना बन गया है और सोशल मीडिया पर अब्दु खूब सुर्खियां बटोर […]

abdu rozik
inkhbar News
  • Last Updated: October 4, 2022 19:27:06 IST

मुंबई: बिग बॉस शो को फर्स्ट वीक पूरा होने से पहले ही अपना सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट मिल गया है। कंटेस्टेंट का नाम अब्दू रोजिक है। जी हाँ! बिग बॉस फैंस का सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक बन गए है। हर कोई अब्दु का दीवाना बन गया है और सोशल मीडिया पर अब्दु खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब कलर्स टीवी ने शो का एक प्रोमो शेयर किया है।

वायरल हुआ अब्दू का वीडियो

अब्दू रोजिक को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। अब हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है जिसमें अब्दू अपनी स्विमिंग स्किल्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अब्दू स्विमिंग के लिए जाते हैं तभी शालीन उनसे पूछते हैं, ‘तुम स्विमिंग के लिए जा रहे हो क्या?‘ तो वह कहते हैं, ‘हाँ!।‘ हाथ में टॉवल लेकर अब्दू नहाने की तैयारी में पूरे घर में घूमते हुए दिख रहे हैं। इस बीच शो की कंटेस्टेंट प्रियंका चहर चौधरी भी अब्दू का स्विमिंग में साथ देती हैं। आगे अब्दू पूल में तैरते हुए दिख रहे हैं। उनकी क्यूटनेस देख फैंस उनकी जमकर सरहाना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अब्दू को बेहद पसंद कर रहे हैं।

दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं

18 साल के अब्दू रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं और वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर अब्दू रोजिक के फॉलोवर्स की लिस्ट में कोई कमी नहीं है। उनकी इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग बॉलीवुड के कई एक्टर्स से भी ज्यादा है। करीब 3 मिलियन से अधिक उनके चाहने वाले हैं। अब्दू भी अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते और अक्सर मस्ती भरे वीडियो शेयर करते हैं।

इस बीमारी से पीड़ित है अब्दू

अब्दू रोजिक ताजिकिस्तानी के मशहूर गायक हैं। 19 साल के इस सिंगर को पांच साल की उम्र में ग्रोथ हार्मोन की कमी के बारे में पता चला, जिसके बाद उनकी ग्रोथ नहीं बढ़ी। बिग बॉस में आने से पहले अब्दू ने अपनी स्ट्रग्ल लाइफ के बारे में मीडिया से बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘छोटा होना मेरे लिए हमेशा रुकावट रहा है क्योंकि इस कारण से लोग हमेशा मेरी प्रतिभा को कम समझते थे। लोग मुझे हमेशा भगवान की दुर्भाग्यपूर्ण संतान कहते थे। बचपन में मेरी विकलांगता के लिए मेरा बेहद मजाक उड़ाया जाता था लेकिन अब देखो मैं आज कहां कामयाबी की सीढ़ी में हूँ।

 

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी-20 मुकाबला आज, क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेंगे कप्तान रोहित

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 से विराट कोहली बाहर, इस खतरनाक प्लेयर की वापसी