Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अंकित पर बरसा सलमान का गुस्सा, प्रियंका को भी सुनाई खरी-खोटी

अंकित पर बरसा सलमान का गुस्सा, प्रियंका को भी सुनाई खरी-खोटी

मुंबई: पिछले वीकेंड के वार में दर्शक अपने पसंदीदा होस्ट सलमान को नहीं देख पाए थे। लेकिन अब सलमान ने शो में वापसी कर ली है। इस बार का वीकेंड का वार और भी ज्यादा खास होने वाला है। इस बार सलमान खान पहले तो सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले हैं। इसके बाद वह […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 28, 2022 22:20:28 IST

मुंबई: पिछले वीकेंड के वार में दर्शक अपने पसंदीदा होस्ट सलमान को नहीं देख पाए थे। लेकिन अब सलमान ने शो में वापसी कर ली है। इस बार का वीकेंड का वार और भी ज्यादा खास होने वाला है। इस बार सलमान खान पहले तो सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले हैं। इसके बाद वह सभी के साथ गेम खेलेंगे। वहीं दूसरी ओर सलमान, अंकित पर भी गुस्सा करते दिखेंगे। कलर्स टीवी ने एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में सलमान खान अंकित को फटकार लगा रहे हैं। सलमान कहते हैं कि वो अभी भी अपने कम्फर्ट जोन से बाहर नहीं आ रहे हैं। अंकित गेम खेल ही नहीं रहे हैं।

सलमान का फूटा गुस्सा

सलमान अंकित से पूछते हैं कि, अंकित तुम इस शो में क्यों आए हो ? अंकित जवाब देते हैं, ‘सर शो का विनर बनने।’ इसके बाद सलमान कहते हैं कि “इसी बात पर मुझे कॉन्फिडेंस नजर नहीं आ रहा है आपको किडनैप किया गया है क्या? ये क्या है अंकित? आपके एटिट्यूड से हमको ऐसा क्यों फील हो रहा है कि आपको यहां पर नहीं रहना है। आखिर आप क्या कहलाना चाहते हैं लूजर? क्विटर?”

सुम्बुल पर सलमान का गुस्सा

आज वीकेंड का वार में सलमान खान कुछ कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले हैं। इन्हीं में से एक नाम है सुम्बुल। सलमान पहले सुम्बुल पर खूब चिल्लाएंगे और उन्हें बताएंगे कि वह शो में नजर ही नहीं आ रही हैं। पहले दिन वह जोश में तो आ गई थीं, लेकिन बिग बॉस के घर जाकर वह नजर ही नहीं आ रही है। वह सुम्बुल से कहते हैं कि आपसे सब नाराज है। सलमान खान अंकित को भी कहते हैं कि वो भी इतने समय में कहीं भी एक्टिव नहीं दिखे। सलमान प्रियंका को भी अंकित की परफॉर्मेंस के लिए सुनाते हैं।

 

भोपाल: क्लोरीन गैस लीक होने से दहशत, एक टन के सिलेंडर को पानी में डालकर किया गया ब्लॉक

T20 World Cup 2022: भारत ने नीदरलैंड्स को दिया 180 का लक्षय, कोहली और सुर्या के बल्ले ने किया धमाल