Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Bigg Boss-16: प्रियंका चाहर चौधरी ने बढ़ाई अपनी फीस, नंबर-1 कंटेस्टेंट हैं अभिनेत्री

Bigg Boss-16: प्रियंका चाहर चौधरी ने बढ़ाई अपनी फीस, नंबर-1 कंटेस्टेंट हैं अभिनेत्री

मुंबई : बिग बॉस-16 दिन प्रतिदिन और भी ज्यादा रोचक होता जा रहा है। शो में अब नौ कंटेस्टेंट्स ही बाकी रह गए हैं। इन सबके बीच मैदान-ए-जंग यानी फाइनल्स तक पहुँचने के लिए कंटेस्टेंट्स पूरी जान लगा रहे हैं। शो के टॉप 3 फाइनल में कौन पहुंचेगा ये तो समय के साथ ही पता […]

Bigg Boss 16
inkhbar News
  • Last Updated: January 16, 2023 18:47:52 IST

मुंबई : बिग बॉस-16 दिन प्रतिदिन और भी ज्यादा रोचक होता जा रहा है। शो में अब नौ कंटेस्टेंट्स ही बाकी रह गए हैं। इन सबके बीच मैदान-ए-जंग यानी फाइनल्स तक पहुँचने के लिए कंटेस्टेंट्स पूरी जान लगा रहे हैं। शो के टॉप 3 फाइनल में कौन पहुंचेगा ये तो समय के साथ ही पता चलेगा। लेकिन सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी के बीच जमकर टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों के फैंस शिव और प्रियंका को बहुत पसंद कर रहे हैं। दोनों के फैंस इन्हें फाइनल में देखने के लिए खूब वोट किए जा रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस प्रियंका को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

ट्रेंड कर रही है प्रियंका

सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर चौधरी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। प्रियंका को बिग बॉस में बनाए रखने और फाइनल्स तक पहुंचाने के लिए उनके फैंस उनका पूरा साथ दे रहे हैं। उनके फैन फैंस ट्विटर पर ‘जनता की जान प्रियंका’ को ट्रेंड कराने की कोशिश कर रहे हैं। यह उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग और लोकप्रियता से ही संभव हो पाया है क प्रियंका आज भी टॉप में ट्रेंड कर रही है। अब एक्ट्रेस को लेकर जो खबर सामने आई है उसे सुन उनके फैंस खुश भी हो सकते हैं, साथ ही वो चौंक भी सकते हैं।

बढ़ गई एक्ट्रेस की फीस

दरअसल, बिग बॉस को चार हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। यह शो पहले जनवरी में खत्म होना था लेकिन अब फरवरी में बिग बॉस का फिनाले खत्म होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस के एक्सटेंशन को देखते हुए अपनी फीस बढ़ाने की डिमांड कर रही है। वह पहले हर हफ्ते पांच लाख रुपए की फीस चार्ज करती थीं। अब खबर आ रही हैं कि उन्होंने अपनी फीस दोगुना कर दी है। बिग बॉस एक्सटेंशन के बाद उनकी फीस 10 लाख रुपए है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव