Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Bigg Boss-16: प्रियंका और अर्चना की हुई भयंकर लड़ाई, टूट गई दोस्ती

Bigg Boss-16: प्रियंका और अर्चना की हुई भयंकर लड़ाई, टूट गई दोस्ती

मुंबई: रिश्तो के भी रूप बदलते हैं ये गाना तो आपने सुना ही होगा। लेकिन ये गाना सबसे ज्यादा कहां सूट करता है क्या आप जानते हैं ? तो बता दें, वो है बिग बॉस का घर। जहां कोई आज दोस्त है तो कल दुश्मन। इस बात का सबूत है प्रियंका और अर्चना की दोस्ती। […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 27, 2022 21:26:51 IST

मुंबई: रिश्तो के भी रूप बदलते हैं ये गाना तो आपने सुना ही होगा। लेकिन ये गाना सबसे ज्यादा कहां सूट करता है क्या आप जानते हैं ? तो बता दें, वो है बिग बॉस का घर। जहां कोई आज दोस्त है तो कल दुश्मन। इस बात का सबूत है प्रियंका और अर्चना की दोस्ती। बीते दिनों अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी अच्छे दोस्त थे। उनकी दोस्ती की हर ओर चर्चा चल रही थी। दोनों एक-दूसरे का साथ हमेशा खड़ी रहती थी। लोगों को लग रहा था कि, अब दोनों बिग बॉस में बेस्ट फ्रेंड बन जाएंगी, लेकन बिग बॉस के घर में ऐसा होना मुश्किल है। शो का एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो से तय है कि अर्चना और प्रियंका के बीच भीषण लड़ाई होने वाली है।

टूट गई दोस्ती

दरअसल, कलर्स चैनल ने ‘बिग बॉस 16’ का नया प्रोमो शेयर किया है। आने वाले एपिसोड में अर्चना और प्रियंका के बीच लड़ाई देखने को मिलेगी। प्रोमो में देखा जा सकता है कि, अर्चना किचन में खाना बना रही होती है और प्रियंका किचन की सफाई कर रही होती हैं। प्रियंका उसी जग पिचर से किचन की शेल्फ साफ कर रही हैं, जिससे अर्चना खाना बना रही होती है। ये देख कर अर्चना को गुस्सा आ जाता है।

इसलिए हुई लड़ाई

अर्चना, प्रियंका से उस जग पिचर को धोने के लिए कहने लगती हैं, लेकिन प्रियंका ये करने से मना कर देती हैं। अर्चना आग बबूला हो जाती है। फिर अर्चना उन्हें सुनाने लगती है। इसके बाद प्रियंका अपनी जिद्द पर आ जाती हैं और कहती हैं कि, वह हर रोज इसी जग पिचर का इस्तमाल करेंगी। अर्चना का बार-बार टोकना उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। इसके बाद दोनों आपस में लड़ने लग जाते हैं। कल तक जो एक-दूसरे को जिगरी दोस्त कहते थे, अब उनकी भयंकर लड़ाई देख घरवाले भी चौंक गए हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव