Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Bigg Boss 16: साजिद खान ने त्याग दिया खाना, कहा-तभी खाऊंगा जब..

Bigg Boss 16: साजिद खान ने त्याग दिया खाना, कहा-तभी खाऊंगा जब..

मुंबई: Bigg Boss 16: बिग बॉस-16 में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। शो में एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। शो में हर वक्त किसी न किसी कारण झगड़े देखने को मिलते हैं, चाहे वो कैप्टैन्सी के लिए हो, चाहे घर का राशन। कलर्स टीवी ने शो का […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 30, 2022 21:16:39 IST

मुंबई: Bigg Boss 16: बिग बॉस-16 में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। शो में एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। शो में हर वक्त किसी न किसी कारण झगड़े देखने को मिलते हैं, चाहे वो कैप्टैन्सी के लिए हो, चाहे घर का राशन। कलर्स टीवी ने शो का एक प्रोमो शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं इस प्रोमो में क्या है। बीते एपिसोड में गौतम ने केप्टैन्सी पाने के लिए सबका राशन दांव पर लगा दिया था, जिसके बाद पूरा घर गौतम पर भड़क जाता है। साजिद खान भी गौतम को खरी-खोटी सुनाते हैं।

शेयर किया प्रोमो

इसके पहले एक और वीडियो सामने आया था। इसमें साजिद खान कहते हैं कि जब तक गौतम सिंह को उनके फैसले के लिए नॉमिनेट नहीं किया जाएगा तब तक वह खाना नहीं खाने वाले हैं। इसके चलते सभी लोग भड़के हुए होते हैं। घर में शेखर सुमन भी पधारते हैं। वह कलाकारों से मजेदार बातें भी करते हैं। इसके चलते सभी लोग काफी खुश भी नजर आते हैं।

बिग बॉस 16 का नया प्रोमो सामने आया था। नए कैप्टन गौतम सिंह विग ने कैप्टन बनने के बदले घरवालों के राशन को दांव पर लगा दिया है। इसके चलते घरवालों को बहुत ही सीमित मात्रा में ही खाना दिया जा रहा है। शालीन भनोट को अंडों का एक ट्रे दिया जाता है। इसके बाद प्रियंका चौधरी शालीन भनोट से कहती हैं कि उन्हें अपना प्रोटीन पीते रहना चाहिए। शालीन भनोट, प्रियंका चौधरी पर भड़क जाते हैं और कहते हैं कि उन्हें ऐसे बात नहीं करनी चाहिए। इसके बाद दोनों में खूब लड़ाई हो हो जाती है, तभी वहां गौतम सिंह आते हैं। गौतम और निमृत कौर अहलूवालिया के बीच भी खाने को लेकर लड़ाई हो जाती है। दोनों एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। इसके चलते घर में खाने को लेकर खूब लड़ाई होती है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव