Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Bigg Boss Winner: ऐसे MC Stan के नाम हुई बिग बॉस की ट्रॉफी, जीतने की 5 वजह जाने

Bigg Boss Winner: ऐसे MC Stan के नाम हुई बिग बॉस की ट्रॉफी, जीतने की 5 वजह जाने

मुंबई: बिग बॉस-16 का ये सीजन खत्म हो गया है। शो को सीजन-16 का विनर मिल गया है। बिग बॉस के इस सीजन की ट्रॉफी MC Stan ने अपने नाम की है, जिसके बाद वो काफी चर्चा के विषय बने हुए हैं। एमसी अपने बयानों के वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं। सोशल मीडिया […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: February 13, 2023 16:56:17 IST

मुंबई: बिग बॉस-16 का ये सीजन खत्म हो गया है। शो को सीजन-16 का विनर मिल गया है। बिग बॉस के इस सीजन की ट्रॉफी MC Stan ने अपने नाम की है, जिसके बाद वो काफी चर्चा के विषय बने हुए हैं। एमसी अपने बयानों के वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर तो फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। यही वजह रही कि उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। शो के फिनाले में टॉप-3 कंटेस्टेंट थे- प्रियंका, शिव और एमसी। तीनों के बीच कड़ा मुकाबला था। पहले तो माना जा रहा था कि प्रियंका शो की विजेता होगी लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता गया, सस्पेंस भी बढ़ता गया। जिसके बाद अंत में MC Stan शो के विनर बन गए।

एमसी की जीत के कारण

1– रैपर की दुनिया में MC Stan की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है, उनके गानों को यंग जनरेशन काफी पसंद करता है और उनके गानों के साथ फैंस MC Stan को भी बेहद प्यार करते हैं। यही वजह है कि दर्शकों ने उन्हें भर-भर के प्यार दिया।

2 – MC Stan जब ‘बिग बॉस’ में आए थे तो उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में सलमान खान को बताया था, जिसे सुनकर सलमान भी उनके स्ट्रगल के बारे में सुनकर इमोशनल हो गए थे और उनकी हिम्मत की कहानी ने सलमान को काफी प्रेरित किया। यही वजह हो सकती है कि सलमान की तरह बाकी देश वासियों के मन में भी MC Stan के लिए एक ख़ास जगह बनी।

3 – शो में MC Stan हमेशा दोस्तों का साथ देते दिखे। घर में चाहे खेल जैसा भी हो लेकिन MC Stan ने हर परिस्थिति में अपनी दोस्ती निभाई, यहां तक कि उन्होंने दोस्ती के आगे ‘बिग बॉस’ के गेम पर भी ध्यान नहीं दिया।

4– MC Stan शुरू से ही अपनी मंडली के लिए काफी लॉयल रहे हैं। वो हमेशा मंडली में रहे और उनकी ही बात सुनते रहे। साथ ही एमसी अपनी मंडली के लिए हमेशा लड़ते हुए भी नजर आए।

5 – MC Stan के बिना कुछ सोचे जो उनके दिल में आया वो करते रहे। एमसी ने कहा- उन्होंने कभी इस चीज की फ़िक्र नहीं की कि कोई दूसरा क्या सोचता है।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार