Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Bigg Boss-16: घर से बाहर होने के बाद सुम्बुल के लिए मान्या ने बोल दी ये बात

Bigg Boss-16: घर से बाहर होने के बाद सुम्बुल के लिए मान्या ने बोल दी ये बात

मुंबई: बिग बॉस 16 में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलते रहते हैं। दिवाली के दिन मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह को बिग बॉस के घर से बेघर होना पड़ा। इस हफ्ते मान्या के साथ सुम्बुल तौकीर और शालीन भनोट एलिमिनेशन लिस्ट में शामिल थे। लेकिन घर से बेघर हुई मान्या। घर से बाहर आने […]

manya
inkhbar News
  • Last Updated: October 25, 2022 22:54:49 IST

मुंबई: बिग बॉस 16 में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलते रहते हैं। दिवाली के दिन मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह को बिग बॉस के घर से बेघर होना पड़ा। इस हफ्ते मान्या के साथ सुम्बुल तौकीर और शालीन भनोट एलिमिनेशन लिस्ट में शामिल थे। लेकिन घर से बेघर हुई मान्या। घर से बाहर आने के बाद अब मान्या ने अपने साथी कंटेस्टेंट को लेकर बात की। लेकिन घर से बेघर होने के बाद जिस कंटेस्टेंट को मान्या ने खुद से ज्यादा वीक बताया है वो हैं सुम्बुल। मान्या का कहना है कि सुम्बुल को घर से बाहर होना चाहिए था।

सुम्बुल को लेकर बोली मान्या

बिग बॉस से खुद के एविक्शन को मान्या ने गलत बताया है।एक इंटरव्यू में मान्या ने कहा, शो से सुम्बुल को उनकी जगह बाहर जाना चाहिए था। आगे वो कहती हैं -“मुझे लगता है कि शो से मुझे नहीं सुम्बुल तौकीर को बेघर होना चाहिए था। क्योंकि मैं शो में कम से कम अपना गेम तो अच्छे से खेल रही थी। कम से काम मैंने अपना गेम शुरू तो किया था। सुम्बुल को तो अभी तक समझ ही नहीं आ रहा है कि घर में करना क्या है। वह बिग बॉस में अपना व्‍यक्‍त‍ित्‍व तक खो चुकी है।

शो में करण की एंट्री

डेंगू हो जाने की वजह से सलमान इस वीक वीकेंड का वार एपिसोड की शूटिंग भी नहीं कर सके थे, जिस वजह से करण ने शनिवार और रविवार यानी 22 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को दो दिवाली एपिसोड की मेजबानी की। इस एपिसोड में उन्होंने एक्ट्रेस अर्चना गौतम के साथ लड़ाई के लिए गोरी नागोरी को खूब सुनाया था। साथ ही उन्होंने शो में गौतम और सौंदर्या शर्मा के लव एंगल को ‘फेक कहा था।

ऐसा करने के बाद करण खूब ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि गोरी और अर्चना दोनों बदतमीजी कर रहे थे। दोनों ने गलत शब्दों का इस्तेमाल भी किया। करण की होस्टिंग का तरीका दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव