Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • बिग बॉस: BTS वीडियो देख फैंस हुए उत्सुक, क्या आपने भी देखा ?

बिग बॉस: BTS वीडियो देख फैंस हुए उत्सुक, क्या आपने भी देखा ?

मुंबई: हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहने वाले टीवी शो बिग बॉस का अगला सीज़न भी जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस शो में हमेशा कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। अगर कुछ नहीं बदलता तो वो है बिग बॉस की आवाज़ और दूसरे सलमान खान। अब बिग बॉस 16 का टीजर […]

bigg boss
inkhbar News
  • Last Updated: September 13, 2022 22:37:25 IST

मुंबई: हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहने वाले टीवी शो बिग बॉस का अगला सीज़न भी जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस शो में हमेशा कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। अगर कुछ नहीं बदलता तो वो है बिग बॉस की आवाज़ और दूसरे सलमान खान। अब बिग बॉस 16 का टीजर रिलीज हो चुका है। एक बार फिर सलमान खान इस रियलिटी शो पर होस्ट के रूप में नजर आने वाले हैं। जो लोगों के बीच बेहद सुर्खियों में रहा।

वीडियो में सलमान की बातें सुनकर दर्शक इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि, यह सीजन काफी अलग और खास होने वाला है। प्रोमो के बाद हाल ही में मेकर्स ने शो के प्रोमों का BTS वीडियो भी साझा किया है। BTS वीडियो में सलमान कहते हैं कि खेल का एक ही रूल है कि इसमें कोई कोई रूल नहीं। इस वीडियो को देख फैंस बेहद उत्सुक हो गए हैं।

शेयर किया बीटीएस वीडियो

दरअसल 11 सितंबर को आए प्रोमो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान खड़े-खड़े पलट जाते हैं। रूम में एक घोड़ा भी दिख रहा है। प्रोमो में आसपास की लोकेशन किसी खंडहर जैसी नजर आ रही है। ये सीन्स देखकर फैंस बेहद उत्सुक हुए थे। अब सोशल मीडिया पर इसका बीटीएस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि प्रोमो को कैसे से शूट किया गया है।अभी तक यह कंफर्मेशन नहीं आया है कि शो कब से शुरू होगा, लेकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि 8 या 9 अक्टूबर से शो का प्रीमियर शरू होगा।

ये सेलेब्स आएंगे नजर

बिग बॉस 16 में टीवी और बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स पार्टिसिपेट कर सकते हैं। बीबी 16 के लिए अर्जुन बिजलानी, शाइनी आहूजा, जन्नत जुबैर, मुनव्वर फारूकी, दिव्यांका त्रिपाठी को अप्रोच किए जाने की खबर सामने आई है। बिग बॉस के पिछले दो सीजन्स को तमाम कोशिशों के बावजूद अच्छी रेटिंग नहीं मिली थी। ऐसे में मेकर्स की कोशिश है कि 16वें सीजन को मोस्ट एंटरटेनिंग शो बना सके।

कब शुरू होगा बिगबॉस

बिग बॉस अक्टूबर के पहले हफ्ते में शुरू हो रहा है। शो में नई कंट्रोवर्सी क्रिएट करने के लिए मेकर्स हर बार कुछ नया करने वाले हैं। इस बार क्या खास होगा, यह तो आने वाले समय में पता चलेगा। लेकिन नुसरत जहान की एंट्री की खबरों ने एक्ट्रेस और शो के लवर्स के बीच नई उम्मीद दी है।

 

Arvind Kejriwal को ऑटो में बैठने से गुजरात पुलिस ने रोका तो हो गया हंगामा!