Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • बिग बॉस- सलमान को आया सुम्बुल पर गुस्सा, कह दी ये बात

बिग बॉस- सलमान को आया सुम्बुल पर गुस्सा, कह दी ये बात

मुंबई: पिछले वीकेंड के वार में दर्शक अपने पसंदीदा होस्ट सलमान को नहीं देख पाए थे। लेकिन अब सलमान ने शो में वापसी कर ली है। इस बार का वीकेंड का वार और भी ज्यादा खास होने वाला है। इस बार सलमान खान पहले तो सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले हैं। इसके बाद वह […]

sumbul
inkhbar News
  • Last Updated: October 28, 2022 18:05:39 IST

मुंबई: पिछले वीकेंड के वार में दर्शक अपने पसंदीदा होस्ट सलमान को नहीं देख पाए थे। लेकिन अब सलमान ने शो में वापसी कर ली है। इस बार का वीकेंड का वार और भी ज्यादा खास होने वाला है। इस बार सलमान खान पहले तो सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले हैं। इसके बाद वह सभी के साथ गेम खेलेंगे। वहीं दूसरी ओर सलमान सुम्बुल की क्लास लगाएंगे।

सुम्बुल पर सलमान का गुस्सा

आज वीकेंड का वार में सलमान खान कुछ कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले हैं। इन्हीं में से एक नाम है सुम्बुल। सलमान पहले सुम्बुल पर खूब चिल्लाएंगे और उन्हें बताएंगे कि वह शो में नजर ही नहीं आ रही हैं। पहले दिन वह जोश में तो आ गई थीं, लेकिन बिग बॉस के घर जाकर वह नजर ही नहीं आ रही है। वह सुम्बुल से कहते हैं कि आपसे सब नाराज है। सलमान खान अंकित को भी कहते हैं कि वो भी इतने समय में कहीं भी एक्टिव नहीं दिखे। सलमान प्रियंका को भी अंकित की परफॉर्मेंस के लिए सुनाते हैं।

घर से बेघर हुई मान्या

बिग बॉस 16 में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलते रहते हैं। दिवाली के दिन मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह को बिग बॉस के घर से बेघर होना पड़ा। इस हफ्ते मान्या के साथ सुम्बुल तौकीर और शालीन भनोट एलिमिनेशन लिस्ट में शामिल थे। लेकिन घर से बेघर हुई मान्या।

शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट

सोशल मीडिया पर ये पांच नाम खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शो के 5 पॉपुलर कंटेस्टेंट कौन है। टॉप 5 पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट 1 से 11 अक्टूबर तक दिखाए गए एपिसोड के आधार पर बताई गई है। इसमें पहले स्थान यानि नंबर-1 पर हैं अब्दु रोजिक, दूसरे नंबर पर प्रियंका चौधरी, तीसरे नंबर पर शिव, चौथे नंबर पर एमसी स्टैन और पांचवें नंबर पर हैं सुम्बुल।

 

 

भोपाल: क्लोरीन गैस लीक होने से दहशत, एक टन के सिलेंडर को पानी में डालकर किया गया ब्लॉक

T20 World Cup 2022: भारत ने नीदरलैंड्स को दिया 180 का लक्षय, कोहली और सुर्या के बल्ले ने किया धमाल