Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सैलून के बाहर नजर आई बिपाशा बसु, पैपराजी को बताया अपना हाल

सैलून के बाहर नजर आई बिपाशा बसु, पैपराजी को बताया अपना हाल

मुंबई: बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। एक्ट्रेस ने अगस्त में प्रेग्नेंसी सुनाई थी, जिसके बाद अब उन्हें मुंबई के एक सैलून के बाहर देखा गया है। बेबी बंप के बाद सैलून पहुंचीं बिपाशा ने हेयर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद पैपराजी को खूब पोज भी दिए। इस दौरान एक्ट्रेस ने […]

bipasa basu
inkhbar News
  • Last Updated: September 18, 2022 21:12:59 IST

मुंबई: बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। एक्ट्रेस ने अगस्त में प्रेग्नेंसी सुनाई थी, जिसके बाद अब उन्हें मुंबई के एक सैलून के बाहर देखा गया है। बेबी बंप के बाद सैलून पहुंचीं बिपाशा ने हेयर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद पैपराजी को खूब पोज भी दिए। इस दौरान एक्ट्रेस ने पैपराजी से बातचीत भी की। जब उनके पूछा गया कि वो कैसी हैं तो जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, मैं बेहद खुश हूं, मस्त हूँ। एक्ट्रेस डेनिम लूज ड्रेस के साथ शीर व्हाइट श्रग पहन सैलून गई थी।
उन्होंने अपने लुक को कंफर्टेबल बनाते हुए ड्रेस के साथ स्पोर्ट्स शू पहने हुए थे। खुले बालों में बिपाशा का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था। फैंस बिपाशा की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस की ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

बिपाशा की गोदभराई

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी गोदभराई की तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों में उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो और आने वाले बच्चे के लिए खुशी साफ दिख रही है। उन्होंने अपनी मां ममता बसु के साथ एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह उनकी पूजा करती दिख रही थीं। उनकी मां उन्हें दुआएं दे रही हैं। इसके बाद बिपाशा रस्म में बने खाने को खाते हुए भी दिखी। गोदभराई की रस्म घर पर ही रखी गई थी। जहां उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी पहुंचे हुए थें।

कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी

गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन (Alone) में एक साथ नजर आए थें। इस फिल्म के बाद से ही इन दोनों कलाकारों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं थी। जिसके तहत कई मौके पर करण और बिपाशा को साथ में स्पॉट किया जाने लगा। एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। जिसके बाद साल 2016 अप्रैल में करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बिपाशा बसु एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। ऐसे में शादी की 6 साल के बाद अब इन दोनों कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना