Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • बंगाली रीति रिवाज से हुई बिपाशा की गोदभराई, गुलाबी साड़ी पहन जीता फैंस का दिल

बंगाली रीति रिवाज से हुई बिपाशा की गोदभराई, गुलाबी साड़ी पहन जीता फैंस का दिल

मुंबई: Bipasha Basu Baby Shower: बी-टाउन के पॉपुलर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पल-पल की ख़बरें शेयर करती रहती हैं। बिपाशा बसु अपनी फोटोज साझा करती हैं, जिसे फैंस बेहद पसंद करते हैं। इन दिनों […]

bipasa basu pregnant
inkhbar News
  • Last Updated: September 9, 2022 20:00:36 IST

मुंबई: Bipasha Basu Baby Shower: बी-टाउन के पॉपुलर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पल-पल की ख़बरें शेयर करती रहती हैं। बिपाशा बसु अपनी फोटोज साझा करती हैं, जिसे फैंस बेहद पसंद करते हैं। इन दिनों बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्ख़ियों में है। एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब बिपाशा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी गोदभराई की तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने बंगाली रीति रिवाज से गोदभराई का फंक्शन को पूरा किया।

बंगाली रीती रिवाज से किया सेलिब्रेट

एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उसमें उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो और आने वाले बच्चे के लिए खुशी साफ दिख रही है। उन्होंने अपनी मां ममता बसु के साथ एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह उनकी पूजा करती दिख रही हैं। उनकी मां उन्हें दुआएं दे रही हैं। इसके बाद बिपाशा रस्म में बने खाने को खाते हुए भी देखी जा रही हैं। गोदभराई की रस्म घर पर ही रखी गई थी। जहां उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी पहुंचे हुए हैं।

पिंक साड़ी में जीता फैंस का दिल

बिपाशा बसु पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी पर गोल्डन फ्लोरल मोटिफ्स का वर्क नजर आ रहा है जिसे बारीक धागों की मदद से कढ़ा गया है। बॉर्डर पर गोल्डन जरी वर्क नजर आ रहा है। फैंस बिपाशा के इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी

गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन (Alone) में एक साथ नजर आए थें। इस फिल्म के बाद से ही इन दोनों कलाकारों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं थी। जिसके तहत कई मौके पर करण और बिपाशा को साथ में स्पॉट किया जाने लगा। एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। जिसके बाद साल 2016 अप्रैल में करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बिपाशा बसु एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। ऐसे में शादी की 6 साल के बाद अब इन दोनों कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना