Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सोनम कपूर और आलिया भट्ट के बाद बिपासा बसु ने दी गुड न्यूज़, शेयर की बेबी बंप की फोटोज

सोनम कपूर और आलिया भट्ट के बाद बिपासा बसु ने दी गुड न्यूज़, शेयर की बेबी बंप की फोटोज

मुंबई: सोनम कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देकर सबको चौंका दिया है। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बिपाशा बसु है। जी हाँ! एक्ट्रेस जल्द मां बनने वाली हैं। बिपाशा ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और दोस्तों के साथ यह खबर […]

bipasa basu pregnant
inkhbar News
  • Last Updated: August 16, 2022 16:02:47 IST

मुंबई: सोनम कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देकर सबको चौंका दिया है। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बिपाशा बसु है। जी हाँ! एक्ट्रेस जल्द मां बनने वाली हैं। बिपाशा ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और दोस्तों के साथ यह खबर साझा की।

उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की, जिसमें बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ दिख रही हैं। इस तस्वीर में बिपाशा सफेद रंग की कमीज में नजर आ रही है, जिसके बटन खुले हैं और बेबी बंप नजर आ रहा है। एक तस्वीर में करण बेबी बंप को टच करते नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में वो उसे चूम रहे हैं। बिपाशा ने इसके साथ एक लंबा इमोशनल नोट भी लिखा। बता दें, बिपाशा और करण की शादी 30 अप्रैल, 2016 में हुई थी। आपको बता दें. दोनों ने एक-दूसरे को करीब दो साल तक डेट किया था।

फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज

एक्ट्रेस बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होने की खबरें वैसे तो काफी दिनों से आ रही थी लेकिन हर बार बिपाशा और करण ने इस बात को महज एक अफवाह बताया। वहीं अब अचानक से एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबर ने हर किसी काफी सरप्राइज किया। साथ ही फैंस इस बात से काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी कमेंट कर बिपाशा को बधाई देते नजर आ रहे हैं।

शेयर की बेबी बंप की फोटोज

बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर पति करण संग दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बिपाशा एक व्हाइट कलर की शर्ट पहने नजर आ रही है, जिसके बटन फ्रंट से ओपन हैं। वहीं करण ने भी पत्नी के साथ ड्रेस मैचिंग करते हुए सफेद शर्ट पहनी हुई है। करण, बिपाशा के बेबी बंप को पकड़े हुए पोज देते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में करण, बिपाशा के बेबी बंप को बैठकर किस कर रहे हैं। इन दोनों ही तस्वीरों में होने वाले माता-पिता के चहरे पर खुशी साफ झलक रही है।

 

जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा: ITBP जवानों से भरी बस पलटी, 6 सुरक्षाकर्मी शहीद