Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Bipasha Basu Pregnant: बच्चे के लिए करण ने गाया गाना, शेयर किया वीडियो

Bipasha Basu Pregnant: बच्चे के लिए करण ने गाया गाना, शेयर किया वीडियो

मुंबई: बी-टाउन के पॉपुलर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें करण होने वाले बेबी के लिए गाना गाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, ‘डैड […]

bipasa basu pregnant
inkhbar News
  • Last Updated: August 27, 2022 18:14:46 IST

मुंबई: बी-टाउन के पॉपुलर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें करण होने वाले बेबी के लिए गाना गाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, ‘डैड मूड…बेबी के लिए गाना गाते हुए और उससे बातें करते हुए।’ फैंस इस वीडियो की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस करण सिंह ग्रोवर की खूब तारीफ़ कर रहे हैं। साथ ही उन्हें पिता बनने की बधाइयां दे रहे हैं।

बिपाशा का प्रेगनेंसी ग्लो

बिपाशा और करण जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों के जीवन में जल्द ही नन्हे मेहमान की एंट्री होगी। इस गुड न्यूज़ से फैंस भी खूब एक्साइटेड हो गए हैं। अब एक बार फिर बिपाशा बसू ने अपने फैंस के लिए अपने बेबी बंप से जुड़ा वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में बिपाशा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थी। इस दौरान उन्होंने ब्लैक बॉडी फिटेड ड्रेस पहनी हुई है, ये ड्रेस ट्रांसपेरेंट है। इसके साथ उनके खुले, घने, लंबे बाल, और चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो और उन्हें बेहद खूबसूरत दिखा रहा है। चोकर नेकपीस पहना के साथ उन्होंने बेहद हल्का मेकअप किया हुआ है।

कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी

गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन (Alone) में एक साथ नजर आए थें। इस फिल्म के बाद से ही इन दोनों कलाकारों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं थी। जिसके तहत कई मौके पर करण और बिपाशा को साथ में स्पॉट किया जाने लगा। एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। जिसके बाद साल 2016 अप्रैल में करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बिपाशा बसु एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। ऐसे में शादी के 6 साल के बाद अब इन दोनों कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सुर्खियां बटोर रही हैं। अब तो ये वक्त ही बताएगा कि एक्ट्रेस सचमुच प्रेग्नेंट है य नहीं।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना