Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पति करण के साथ हॉस्पिटल जाते दिखी बिपाशा, सुनाई देगी बच्चे की किलकारी

पति करण के साथ हॉस्पिटल जाते दिखी बिपाशा, सुनाई देगी बच्चे की किलकारी

मुंबई: बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। एक्ट्रेस ने अगस्त में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। फैंस दोनों के लिए बेहद खुश हैं। अब खबर आ रही है कि कपल जल्द ही गुड न्यूज़ देने वाले हैं। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया। जिसे […]

Bipasha Basu
inkhbar News
  • Last Updated: September 30, 2022 18:09:05 IST

मुंबई: बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। एक्ट्रेस ने अगस्त में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। फैंस दोनों के लिए बेहद खुश हैं। अब खबर आ रही है कि कपल जल्द ही गुड न्यूज़ देने वाले हैं। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया। जिसे देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही गुड न्यूज़ देने वाली है। जी हाँ! खबर आ रही है कि एक्ट्रेस के घर बच्चे के कदम जल्द ही पड़ने वाले हैं।

क्या है सच ?

खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु जल्दी ही मां बनने की गुड न्यूज़ देने वाली है। हाल ही में एक्ट्रेस को हॉस्पिटल के बाहर देखा गया, जिसके बाद ये खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस दौरान बिपाशा के साथ पति करण सिंह ग्रोवर भी नजर आए। कहा जा रहा है कि आज एक्ट्रेस के घर नन्हें कदम पड़ने वाले हैं। वीडियो में बिपाशा करण के साथ गाड़ी से उतरते हुए नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि बिपाशा जल्दी ही गुड न्यूज दे सकती है।

बिपाशा की गोदभराई

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी गोदभराई की तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों में उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो और आने वाले बच्चे के लिए खुशी साफ दिख रही है। उन्होंने अपनी मां ममता बसु के साथ एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह उनकी पूजा करती दिख रही थीं। उनकी मां उन्हें दुआएं दे रही हैं। इसके बाद बिपाशा रस्म में बने खाने को खाते हुए भी दिखी। गोदभराई की रस्म घर पर ही रखी गई थी। जहां उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी पहुंचे हुए थें।

कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी

गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन (Alone) में एक साथ नजर आए थें। इस फिल्म के बाद से ही इन दोनों कलाकारों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं थी। जिसके तहत कई मौके पर करण और बिपाशा को साथ में स्पॉट किया जाने लगा। एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। जिसके बाद साल 2016 अप्रैल में करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बिपाशा बसु एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। ऐसे में शादी की 6 साल के बाद अब इन दोनों कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

करण ने किया तेजस्वी का करियर खराब? हुए ट्रोल

बेटी को जिंदा करने के लिए करते रहे तंत्र मंत्र, शव से दुर्गंध आने लगी तब हुआ खुलासा