Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • माता-पिता बने करण और बिपाशा, ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी

माता-पिता बने करण और बिपाशा, ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी

मुंबई: Bipasha Basu and Karan Singh Grover Welcome Baby Girl: : बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु  और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के घर नन्हीं परी आई है। शनिवार सुबह अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया है। अब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी पेरेंट्स बन गए हैं। आपको बता दें, इससे पहले रणबीर और आलिया […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 12, 2022 16:13:53 IST

मुंबई: Bipasha Basu and Karan Singh Grover Welcome Baby Girl: : बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु  और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के घर नन्हीं परी आई है। शनिवार सुबह अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया है। अब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी पेरेंट्स बन गए हैं। आपको बता दें, इससे पहले रणबीर और आलिया ने भी गुड न्यूज़ दी थी।आलिया ने भी बेबी गर्ल को जन्म दिया था। वहीं अब करण और बिपाशा की बच्ची के लिए फैंस बेहद खुश हैं। आपको बता दें, शादी के छह साल बाद करण और बिपाशा माता-पिता बने हैं।

बिपाशा बसु बनी मां

बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पोस्ट द्वारा अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। तब से लेकर अब तक कई बार इस कपल ने ग्लैमरस पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

एक इंटरव्यू के दौरान बिपाशा ने बताया था कि करण एक बेटी चाहते हैं। उनकी तमन्ना है कि उनके घर लक्ष्मी आए। दोनों चाहते थे कि उनकी बेटी हो। अब बिपाशा और करण की बेटी के जन्म के बाद अभिनेता की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है।

कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी

गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन (Alone) में एक साथ नजर आए थें। इस फिल्म के बाद से ही इन दोनों कलाकारों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं थी। जिसके तहत कई मौके पर करण और बिपाशा को साथ में स्पॉट किया जाने लगा। एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। जिसके बाद साल 2016 अप्रैल में करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बिपाशा बसु एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। ऐसे में शादी की 6 साल के बाद अब इन दोनों कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव