Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • बांद्रा में ऑरेंज कलर की ड्रेस में दिखीं बिपाशा, दिखा प्रेग्नेंसी का ग्लो

बांद्रा में ऑरेंज कलर की ड्रेस में दिखीं बिपाशा, दिखा प्रेग्नेंसी का ग्लो

मुंबई:Bipasha Basu Pregnant: बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। एक्ट्रेस ने अगस्त में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। फैंस कपल को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल एक्ट्रेस को बांद्रा में देखा गया, जिसका वीडियो सामने आया […]

Bipasha Basu
inkhbar News
  • Last Updated: October 8, 2022 17:00:08 IST

मुंबई:Bipasha Basu Pregnant: बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। एक्ट्रेस ने अगस्त में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। फैंस कपल को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल एक्ट्रेस को बांद्रा में देखा गया, जिसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को फैंस बिपाशा की खूब तारीफ़ कर रहे हैं।

बिपाशा का शानदार लुक

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इसी बीच बिपाशा बसु को बांद्रा में देखा गया। जिसके बाद बिपाशा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिपाशा ऑरेंज कलर की ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही है। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है। वहीं बिपाशा पैपराजी को पोज देती हुई भी दिखी। इस वीडियो को देख फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

बिपाशा की गोदभराई

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी गोदभराई की तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों में उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो और आने वाले बच्चे के लिए खुशी साफ दिख रही है। उन्होंने अपनी मां ममता बसु के साथ एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह उनकी पूजा करती दिख रही थीं। उनकी मां उन्हें दुआएं दे रही हैं। इसके बाद बिपाशा रस्म में बने खाने को खाते हुए भी दिखी। गोदभराई की रस्म घर पर ही रखी गई थी। जहां उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी पहुंचे हुए थें।

कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी

गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन (Alone) में एक साथ नजर आए थें। इस फिल्म के बाद से ही इन दोनों कलाकारों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं थी। जिसके तहत कई मौके पर करण और बिपाशा को साथ में स्पॉट किया जाने लगा। एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। जिसके बाद साल 2016 अप्रैल में करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बिपाशा बसु एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। ऐसे में शादी की 6 साल के बाद अब इन दोनों कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव