BO Collection: पठान को मात देने मैदान में उतरी रणबीर की ‘तू झूठी मैं मक्कार’,पहले दिन की इतनी कमाई
BO Collection: पठान को मात देने मैदान में उतरी रणबीर की ‘तू झूठी मैं मक्कार’,पहले दिन की इतनी कमाई
मुंबई: इस साल सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें बड़े स्टार्स शामिल हैं। लेकिन शाहरुख खान की ‘पठान’ के अलावा कोई फिल्म दर्शकों के दिल में जगह नहीं बना पाई। शाहरुख़ खान की ‘पठान’ की रिलीज के करीब डेढ़ महीने बाद एक ऐसी फिल्म ने अब सिनेमाघरों में दस्तक दी है, […]
मुंबई: इस साल सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें बड़े स्टार्स शामिल हैं। लेकिन शाहरुख खान की ‘पठान’ के अलावा कोई फिल्म दर्शकों के दिल में जगह नहीं बना पाई। शाहरुख़ खान की ‘पठान’ की रिलीज के करीब डेढ़ महीने बाद एक ऐसी फिल्म ने अब सिनेमाघरों में दस्तक दी है, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ कल 8 मार्च को रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म को जबरदस्त फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके आते ही अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ और कार्तिक की ‘शहजादा’ का पत्ता सिनेमाघरों से साफ हो गया है। तो चलिए जानते है कि पहले दिन रणबीर कपूर की फिल्म ने कितने कमाए और यह फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आ रही है।
होली पर रिलीज़ हुई ‘तू झूठी मैं मक्कार’
होली के अवसर पर कल रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म ने धमाकेदार अंदाज के साथ सिनेमाघरों में एंट्री ली है। इस फिल्म पहले ही दिन फिल्म को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। बता दें, लगभग 95 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 14 करोड़ रुपये की कमाई की हैं। होली के तयोहार के दिन रिलीज हुई इस फिल्म के लिए यह एक बहुत ही ज़बरदस्त शुरुआत है।
बॉक्स ऑफिस पर शहजादा-सेल्फी का हाल
Shehzada and Selfiee
पठान की शानदार कमाई के बीच ‘शहजादा’और ‘सेल्फी’ का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल रहा। इस साल बड़े परदे पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का जादू नहीं चल पाया। साथ ही कार्तिक आर्यन भी अपना कमाल नहीं दिखा पाए। वहीं अब रणबीर कपूर की फिल्म की एंट्री के बाद दोनों ही फिल्मों का सिनेमाघरों से पत्ता कट गया है।