Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Bol Radha Bol: कौन है एक्ट्रेस मेघाश्री, साउथ फिल्मों के बाद भोजपुरी में खेसारी के साथ जलवा बिखेरेंगी

Bol Radha Bol: कौन है एक्ट्रेस मेघाश्री, साउथ फिल्मों के बाद भोजपुरी में खेसारी के साथ जलवा बिखेरेंगी

Bol Radha Bol नई दिल्ली : बोल राधा बोल’ (Bol Radha Bol)  इन दिनों भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी आने वाली फिल्म ‘बोल राधा बोल’ (Bol Radha Bol) को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए है। जब बात खेसारी लाल की करेंगे तो जाहिर सी बात है कि उनकी को-एक्ट्रेस का भी […]

Bol Radha Bol
inkhbar News
  • Last Updated: March 26, 2022 17:46:49 IST

Bol Radha Bol

नई दिल्ली : बोल राधा बोल’ (Bol Radha Bol)  इन दिनों भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी आने वाली फिल्म ‘बोल राधा बोल’ (Bol Radha Bol) को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए है। जब बात खेसारी लाल की करेंगे तो जाहिर सी बात है कि उनकी को-एक्ट्रेस का भी ज़िक्र तो होगा ही।

मेघाश्री योग ट्रेनर है

‘बोल राधा बोल’ की एक्ट्रेस मेघाश्री (Meghashree) फिल्म को लेकर काफी चर्चाओं में चल रही है। मेघाश्री भले ही भोजपुरी फिल्मों के लिए नया चेहरा हो सकती है। लेकिन वह साउथ फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस है।

उनकी सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है. मेघाश्री एक्ट्रेस होने के साथ साथ वह एक योग ट्रेनर भी है। जिनसे आप फिट रहने के टिप्स भी ले सकते है।

Inkhabar

बचपन से एक्टिंग का शौक था

खेसारी की को-एक्ट्रेस मेघा का जन्म 1997 में कर्नाटक के बैंगलोर में हुआ था। एक्ट्रेस को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। बड़े होने पर उन्होंने अपने सपनों को पूरा किया। साल 2015 में ‘पंचमुखी’ से अपना फिल्मों में डेब्यू किया।

ओल्ड मॉन्क (Old Monk) और दशरथ (Dashrath) जैसी फिल्मों में काम कर के एक्ट्रेस ने कन्नड़ फिल्मों में अपनी एक अलग जगह बनाई। एक्ट्रेस ने भी लगातार मेहनत की और कामयाबी उनके कदम चूम रही है।

Inkhabar
 
बॉलीवुड फिल्म का भोजपुरी सीक्वल

कन्नड़ फिल्मों में काम करने के बाद अब मेघाश्री ने भोजपुरी फिल्मों की तरफ अपना कदम आगे बढ़ाया है. साथ ही एक्ट्रेस भोजपुरी फिल्मों को लेकर काफी खुश दिखाई दे रही है।

एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव की बॉलीवुड फिल्म ‘बोल राधा बोल’ के भोजपुरी सीक्वल में नजर आने वाला है। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया था। जिसे देख फैंस काफी खुश हो रहे थे। इसके साथ ही फैंस ने दोनों की जोड़ी की सराहना भी की थी।

Inkhabar

यह भी पढ़ें :

Akshay on Kashmir Files : कश्मीर फाइल्स को लेकर छलका अक्षय का दर्द, बोले- मेरी फिल्म को डुबो दिया

Youth Brutally killed in Ghazipur : लाइनमैन की पेचकस से आंख फोड़कर हत्या