Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • गोविंदा के हमशक्ल को देख आप भी धोखा खा जाएंगे, साथ में नजर आए दोनों

गोविंदा के हमशक्ल को देख आप भी धोखा खा जाएंगे, साथ में नजर आए दोनों

मुंबई: गोविंदा 90 के दशक का बड़ा नाम है। आज भी उनकी फ़िल्में देख कर चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। उनकी फिल्मों को दर्शकों का भरपूर मिला है। भले ही गोविंदा पिछले कुछ सालों से फिल्मों में न दिखे हो लेकिन वो कुछ शोज में मेहमान के तौर पर जरूर नजर आए हैं। उनकी […]

govinda duplicate
inkhbar News
  • Last Updated: November 5, 2022 16:47:10 IST

मुंबई: गोविंदा 90 के दशक का बड़ा नाम है। आज भी उनकी फ़िल्में देख कर चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। उनकी फिल्मों को दर्शकों का भरपूर मिला है। भले ही गोविंदा पिछले कुछ सालों से फिल्मों में न दिखे हो लेकिन वो कुछ शोज में मेहमान के तौर पर जरूर नजर आए हैं। उनकी एक्टिंग और डांसिंग के चर्चे तो होते ही हैं। अब गोविंदा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता कपूर भी थीं। इस दौरान उनके हमशक्ल भी नजर आए, जिन्होंने गोविंदा से बातचीत भी की और गोविंदा को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

गोविंदा का हमशक्ल

मुंबई एयरपोर्ट पर गोविंदा की मुलाकत उनके हमशक्ल से हुई। उस दौरान व्यक्ति ने गोविंदा को देखते ही उनके पैर छुए। इसके बाद गोविंदा उनसे कुछ बातें करने लगते हैं। व्यक्ति ने बताया उनकी 23 साल बाद उनसे मुलाकात हुई हैं। वह अपने फोन में गोविंदा के साथ उनकी फोटो दिखाते हैं और कहते हैं वह उनसे पहले भी मिल चुके हैं। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर एक बार आप भी धोखा खा जाएंगे। अब इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक बार में की 75 फिल्में साइन

गोविंदा ने अपनी फिल्मों से करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई है, उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। गोविंदा का मानना है कि वो फिल्मों ने नहीं आए हैं, बल्कि इंडस्ट्री उनके पास फिल्म इंडस्ट्री आ गई। 21 साल की उम्र में गोविंदा ने 75 फिल्में साइन की थीं। ज्यादा काम की वजह से उनकी तबीयत ख़राब भी होने लगी थी, जिस कारण वह हॉस्पिटल में एडमिट भी हुए थे।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव