Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ये एक्टर्स शादी के तुरंत बाद बने माता-पिता, फैंस रह गए थे हैरान

ये एक्टर्स शादी के तुरंत बाद बने माता-पिता, फैंस रह गए थे हैरान

मुंबई: एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। इस खबर को सुन आलिया और रणबीर के फैंस बहुत खुश हैं। साथ ही फैंस दोनों को बधाइयां देते नजर आ रहें हैं। खैर,ऐसा पहले बार नहीं हुआ है कि […]

Bollywood Actresses Who Got Pregnant Before Marriage
inkhbar News
  • Last Updated: June 28, 2022 22:44:27 IST

मुंबई: एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। इस खबर को सुन आलिया और रणबीर के फैंस बहुत खुश हैं। साथ ही फैंस दोनों को बधाइयां देते नजर आ रहें हैं। खैर,ऐसा पहले बार नहीं हुआ है कि किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शादी के बाद प्रेग्नेंसी की इतनी जल्दी अनाउंसमेंट की हो। इससे पहले भी कई कपल ने शादी के तुरंत बाद फैंस के साथ गुड़ न्यूज़ शेयर की है। आपको बताते हैं ऐसे बॉलीवुड कपल के बारे में जो शादी के तुरंत बाद माता-पिता बने हैं।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। कपल शूटिंग में काफी व्यस्त होने की वजह से अपने हनीमून पर भी नहीं जा पाए थे।आलिया भट्ट ने अपनी एक बेहद प्यारी अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। ये खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस और सेलेब्रिटीज़ ताबड़तोड़ बधाइयां दे रहें हैं। वहीं कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि आलिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

एक्ट्रेस नेहा धूपिया और एक्टर अंगद बेदी ने सभी से छिपाकर शादी की थी और बहुत कम लोगों को शादी में बुलाया था। बाद में दोनों ने मिलकर अपनी शादी की खबर को फैंस के साथ शेयर की थी। कपल ने 10 मई, 2018 को शादी की थी और 14 अगस्त, 2018 को ही नेहा धूपिया ने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर किया था। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस ने उस वक्त उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

नताशा स्तांकोविक और हार्दिक पांड्या

एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी शादी के तुरंत बाद ही माता-पिता बन गए थे। हार्दिक पांड्या ने साल 2020 के जनवरी महीने में नताशा को शादी के लिए प्रपोज किया और फिर इसी साल 31 मई को कपल ने बताया कि दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। नताशा ने बेबी बंप के साथ फोटो भी शेयर की। 30 जुलाई, 2020 को हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि कपल एक बेटे के माता -पिता बन गए हैं।

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें