Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से बॉलीबुड में शोक माहौल, सिकंदर का टाला टीजर

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से बॉलीबुड में शोक माहौल, सिकंदर का टाला टीजर

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने एक्स पर पोस्ट किया, 'हमारे आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के कारण, हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि सिकंदर के टीज़र की रिलीज़ 28 दिसंबर सुबह 11:07 बजे तक के लिए टाल दी गई है।

teaser of Sikandar postponed after death of former Prime Minister Manmohan Singh
inkhbar News
  • Last Updated: December 27, 2024 15:55:52 IST

मुंबई:सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज होने वाला था, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी डेट टाल दी है। बताया जा रहा है कि यह फैसला पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण लिया गया है। हालांकि मेकर्स ने नई डेट का भी ऐलान कर दिया है।

एक्स पर कही बात

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘हमारे आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के कारण, हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि सिकंदर के टीज़र की रिलीज़ 28 दिसंबर सुबह 11:07 बजे तक के लिए टाल दी गई है। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएँ देश के साथ हैं। समझने के लिए धन्यवाद।’

दमदार अवतार

इससे पहले गुरुवार को इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें सलमान खान नजर आए थे। अगर उनके लुक की बात करें तो एक्टर काफी दमदार अवतार में नजर आए। इस पोस्टर के जरिए फैंस को फिल्म के टीजर की जानकारी भी दी गई।

साल 2025 में रिलीज होगी सिकंदर

फिल्म सिकंदर अगले साल (2025) रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगादॉस कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘गजनी’, ‘हॉलिडे’ और ‘अकीरा’ जैसी हिंदी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं

यह भी पढ़ें :-

कार में बैठे-बैठे लड़के के साथ संबंध बना रही थी कॉलेज की लड़की, दोस्त ने पूछा-कैसा…