Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Bom Blast Threat : अमिताभ बच्चन के बंगले समेत 4 जगहों पर बम रखने की धमकी देने वाले 2 गिरफ्तार, नशे में किया था कॉल

Bom Blast Threat : अमिताभ बच्चन के बंगले समेत 4 जगहों पर बम रखने की धमकी देने वाले 2 गिरफ्तार, नशे में किया था कॉल

Bom Blast Threat : मुंबई में कल जिन 4 जगह पर बम रखने का कॉल आया था वो हॉक्स कॉल था। मुंबई पुलिस ने इस संदर्भ मे दो लोगों को हिरासत में लिया है जिनके नाम राजू कांगणे और रमेश शिरसाट है।

Amitabh Bachchan
inkhbar News
  • Last Updated: August 7, 2021 13:15:08 IST

नई दिल्ली. मुंबई में कल जिन 4 जगह पर बम रखने का कॉल आया था वो हॉक्स कॉल था। मुंबई पुलिस ने इस संदर्भ मे दो लोगों को हिरासत में लिया है जिनके नाम राजू कांगणे और रमेश शिरसाट है।

यह दोनो मुंबई से सटे कल्याण मे कल शाम को पार्टी कर रहे थे और नशे मे दोनों ने पुलिस को कॉल कर चार जगह पर बम रखने की जानकारी दी। पुलिस ने जब दोबारा उस नंबर पर कॉल किया तो उन्होंने मोबाइल बंद कर दिये. सूत्र द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक उन्होने नशे मे ये हॉक्स कॉल किया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद गिए बयान में कहा,”मुंबई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलीजेंस यूनी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे हॉक्स से संबंधित पूछताछ जारी है।

पुलिस ने आगे कहा,”पुलिस को बीती रात कॉल आया था जिसमें मुंबई की चार अलग-अलग जगहों पर बम होने की जानकारी दी गई थी।” बता दें कि मुंबई के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों और बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बंगले की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।  हालांकि, तलाशी के दौरान अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Abhishek Bachchan New Project: अभिषेक बच्चन को मिला नया काम, अमिताभ, श्वेता बच्चन ने दी शुभकामनाएं

Khel Ratna Award Name Change: राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर हुआ

Tags