Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ब्रह्मास्त्र का देवा-देवा सॉन्ग रिलीज, अरिजीत भी हैं सात सुरों के अस्त्र

ब्रह्मास्त्र का देवा-देवा सॉन्ग रिलीज, अरिजीत भी हैं सात सुरों के अस्त्र

मुंबई: रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रहमास्त्र’ का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट और रणबीर की जोड़ी बिग स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर के अलावा फिल्म का पहला गाना ‘केसरिया’ कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था। इस गाने को ऑडियंस […]

Brahmastra deva-deva song released
inkhbar News
  • Last Updated: August 8, 2022 19:08:28 IST

मुंबई: रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रहमास्त्र’ का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट और रणबीर की जोड़ी बिग स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर के अलावा फिल्म का पहला गाना ‘केसरिया’ कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था। इस गाने को ऑडियंस का जबरदस्त प्यार मिला। इस गाने के अलावा अब हाल ही में फिल्म का दूसरा गाना ‘देवा-देवा’ भी रिलीज किया गया। इस गाने में रणबीर कपूर का अलग अवतार नजर आ रहा है। इस गाने में ये दिखाया गया है कि रणबीर कपूर को अपनी अग्नि शक्तियों का एहसास होता है।

दूसरा गाना देवा-देवा

हाल ही में ब्रह्मास्त्र से रिलीज किया गया यह दूसरा गाना बहुत ही कमाल का है। 3 मिनट के इस गाने का पिक्चराइजेशन भी बहुत ही खूबसूरत तरह से किया गया है। इस गाने की शुरुआत अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर से होती है, जहां रणबीर ये जानने के लिए उत्सुक होते हैं कि उन्हें अस्त्रों से इतना लगाव क्यों है। जिसका जवाब देते हुए अमिताभ उन्हें समझाते हैं कि तुम खुद में ही एक अस्त्र हो। जिसके बाद रणबीर कपूर पूरे गाने में आग से खेलते हुए नजर आते हैं। बीच में इस गाने में ईशा का किरदार निभा रहीं आलिया भट्ट को भी दिखाया गया है।

अरिजीत की आवाज “सुर अस्त्र”

ब्रह्मास्त्र के ‘देवा-देवा’ गाने को सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गाने का कम्पोजीशन प्रीतम ने किया है। इस गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। अरिजीत सिंह के अलावा इस गाने को जोनिता गांधी ने अपनी आवाज दी है। कुछ समय पहले आउट हुए इस गाने को अब तक 4 लाख 42 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। लोग ‘देवा-देवा’ गाने को ब्रह्मास्त्र की आत्मा का नाम दे रहे हैं।

 

राजस्थान: खाटू श्याम मेले में भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल